#आम_आदमी_पार्टी का #निगम_कार्यालय घेराव.. #10_सूत्रीय_मांगों को लेकर प्रदर्शन...

#आम_आदमी_पार्टी का 

#निगम_कार्यालय घेराव..

#10_सूत्रीय_मांगों को लेकर प्रदर्शन...




 जबलपुर के नगर निगम कार्यालय में व्याप्त अनियमितता और धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अब आर पार की जंग छेड़ दी है। 

अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जबलपुर नगर निगम का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जबरन नगर निगम के अंदर घुसने की कोशिश भी।




 लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर पहले ही ताला लगा दिया था। जिसे देखकर कार्यकर्ता विफर गए और जबरन प्रवेश करने की कोशिश की जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी धक्कामुक्की भी हुई। 





बाद में सभी कार्यकर्ता मुख्य गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। धरने में बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अपने ज्ञापन के जरिये मांग की है की निगम में व्याप्त अनियमितता जल्द ही समाप्त न कि गयी । तो पार्टी सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी।


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7