जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द
गोहलपुर के द्वारा आयोजीत
जलसा सीरतुन्नबी सल्ल०
जमात-ए-इस्लामी हिन्द जबलपुर के द्वारा जलसा सीरतुन्नबी सल्ल० के मौके पर तक़रीर का आयोजन अंसारी कम्युनिटी सेंटर में रखा गया है ।। जिसमे जबलपुर के सरदारने कौम , मुस्लिम समाज की मोअजिज सख्शियत और नौजवान और बुजुर्ग हज़रात उपस्थित थे। इस मौके पर तिलावते क़ुरआन शाहिद भाई ने किया। इफ्तिताही कलेमात साबिर भाई ( सेक्रेटरी जमात-ए-इस्लामी हिन्द गोहलपुर ) ने किया जिसमे सीरतुन्नबी सल्ल० की 10 दिवसीय मुहिम मनाने का मक़सद और आप सल्ल० की शिक्षाए आम करने , उनकी बातों पर अमल करने पर जोर देते हुए कहा कि मोहम्मद शिक्षाएं हर आम व खास तक पहुँचने की जरूरत है ताकि दुनिया मे अमन व अमान कायम रहे।
इस जलसे मे मुख्य रूप से गुलाम रसूल साहब ( नाजिम-ए-शहर जमात-ए-इस्लामी हिन्द ) ने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने ऐसे समय में जन्म लिया। जब अरब के हालात बेहद खराब थे। बच्चियों को जिंदा दफन कर दिया जाता था। विधवाओं से बुरा सलूक होता था। छोटी-छोटी बात पर तलवारें खींच जाती, खून की नदिया बह जाती थीं। अरब कबीलों में बंटा था। इंसानियत शर्मसार हो रही थी। ऐसे समय में इंसानों की रहनुमाई के लिए अरब के मक्का शहर में हजरत मुहम्मद साहब का जन्म हुआ।हजरत मुहम्मद साहब ने इंसान को शिक्षा दी कि सभी मानव समान हैं। एक ईश्वर की संतान हैं। तमाम विरोधों के बावजूद उन्होंने खुदा के पैगाम को पूरी दुनिया में पहुंचाया। मजलूमो, गुलामों, औरतों, बेसहारा, यतीमों को उनका हक दिलाया।
इस प्रोग्राम मे बुक स्टाल भी लगाया गया ।। बुक स्टाल मे शहजाद भाई , परवेज भाई , इरफ़ान भाई , बबलू भाई मुख्य रूप से उपस्थित थे ।। इस जलसे मे 500 से अधिक लोग उपस्थित थे
इस मैके पर हारून साहब , सलीम साहब , मोइन भाई , तौफीक भाई , रईस भाई , शाहिद भाई , महमूद भाई , असगर भाई , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।
जबलपुर से अतहर खान की रिपोर्ट
For Video Click Here
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार



