छठ पूजा में खुशियां होंगी दोगुनी इंडियन रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा फेस्टिव सीजन में चलेंगी..खास ट्रेन...

छठ पूजा में खुशियां होंगी दोगुनी

इंडियन रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा

फेस्टिव सीजन में चलेंगी..खास ट्रेन...


छठ पूजा पर इंडियन रेलवे का तोहफा


त्योहारों में लोग अपने घर पहुंच जाएं और परिवार के साथ उस त्योहार का लुफ्त उठाएं । तो त्यौहार की खुशी दोगुनी हो जाती है। यह बात तब और भी खास हो जाती है। जब बात देश के खास त्यौहार दिवाली और छठ पूजा की हो। ऐसे में अपने परिवार से दूर रह रहे लोगों को सिर्फ एक ही आस होती है, कि कैसे भी वह अपने परिवार तक पहुंच जाएं और त्योहार मना सकें। अपने इन्हीं यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए इंडियन रेलवे दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनों का तोहफा देने जा रही है । ताकि यात्रियों को अपने घर पहुंचने में सहूलियत हो सके।


नवरात्रि पर नरबलि..पढें ये खास ख़बर..*आठ दिन रखा उपवास..* *और महानवमी पर की..* *पत्नी की हत्या..* *नरबलि की हो रही आशंका..*


इंडियन रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

छठ पूजा पर इंडियन रेलवे का तोहफा


त्योहारों में अक्सर इंडियन रेलवे पर बड़ी भारी जिम्मेदारी आ जाती है। ऐसे में हर किसी की मांग होती है, कि वह अपने नियत स्थान तक जल्द से जल्द पहुंच सके  इंडियन रेलवे ने अपने यात्रियों का ख्याल रखते हुए त्योहारों के मद्देनजर नई शताब्दी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के बीच 28 अक्टूबर से स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इसके साथ ही दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए भुज और बरेली के बीच दो अन्य त्यौहार स्पेशल ट्रेनों को 74 फेरों में चलाने का भी निर्णय लिया गया है।


एमपी का चुनावी दंगल...*आखिर क्यों..??* *कांग्रेसी कार्यकर्ता के पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाये..* *ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर..* *जानिए पूरा मामला....*


वेस्टर्न रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी


छठ पूजा पर इंडियन रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें


इंडियन रेलवे की तरफ से आगामी त्योहारों का सफर यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक और नई सौगातों को लेकर आ रहा है। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, त्योहारों के दौरान यात्रियों की विशेष मांग को ध्यान में रखते हुए यह स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। अक्सर त्योहारों के दौरान ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर काफी आपाधापी देखी जाती है। और कुछ तो समय रहते तक अपने नियत स्थान तक पहुंच ही नहीं पाते। काफी यात्रियों की यह भी शिकायत रही है, कि सीमित गाड़ियों से यात्रियों की इतनी बड़ी संख्या मैनेज करना मुश्किल होता है। जिसके चलते वे अन्य साधनों की भी तलाश करते हैं। जोकि उनके बजट के ऊपर होता है। ऐसे में इंडियन रेलवे की यह सौगात यात्रियों के लिए काफी खुशियों भरी होगी।


चुनावी बयानबाजी में आगे पढ़ें :- *ये क्या बोल गई इमरती देवी...??* *पार्टी जाए भाड़ में...* *भाजपा प्रत्याशी की फिसली जुबान..* *अब सफाई के लिए बुनी जा रही कहानी..*


मुंबई से अहमदाबाद तक विशेष शताब्दी एक्सप्रेस


त्योहारों पर इंडियन रेलवे ने दी सौगात


महानगर मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जा रही यह स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस जिसका गाड़ी क्रमांक 02009 /02010 है। सप्ताह में 6 दिन (रविवार छोड़कर) रोजाना मुंबई सेंट्रल से 6:30 बजे चलेगी जोकि उसी दिन 12:45 पर अहमदाबाद पहुंचेगी। जिसकी वापसी यात्रा गाड़ी क्रमांक 02010 अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल विशेष शताब्दी एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। जोकि अहमदाबाद से 14:45 बजे निकलेगी और ठीक उसी दिन 21:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रा के दौरान दोनों ओर से बोरीवली, वापी, सूरत ,भरूच ,बड़ोदरा आणंदऔर नडियाद स्टेशनों पर गाड़ी का ठहराव होगा


खबर जो आपके लिए जरूरी है...*राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की* *फ़ौलादी सुरक्षा में इज़ाफ़ा* *अमेरिका से आ रहा..VVIP विमान..* *जाने क्या है...777 बोइंग एयरक्राफ्ट..*


भुज से बरेली के बीच चलेगी 2 त्यौहार विशेष ट्रेन...



(पहली गाड़ी) ट्रेन संख्या 04322 भुज बरेली विशेष ट्रेन


खास तौर पर छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए यह  विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या क्रमांक 04322 है प्रति सप्ताह बुधवार ,शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भुज से 17:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन 20:35 बजे बरेली पहुंच जाएगी । यह ट्रेन 28 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2020 तक चलाई जा रही है।

यही ट्रेन वापसी के सफर के दौरान गाड़ी संख्या 04321 के नाम से जानी जाएगी। जोकि बरेली से भुज का सफर तय करेगी। यह ट्रेन हर सोमवार ,बुधवार शुक्रवार और रविवार को बरेली से 06:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे भुज पहुंचेगी । खास बात यह है की यह गाड़ी 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2020 तक चलाई जाएगी।


(दूसरी गाड़ी) ट्रेन संख्या 04312 भुज बरेली स्पेशल ट्रेन..


भुज से बरेली तक यात्रियों का सफर आसान करने एक साथ दो गाड़ियां चलाई जा रही है। दूसरी सौगात में गाड़ी संख्या 04312 भुज बरेली स्पेशल ट्रेन सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को भुज से 14,05 बजे प्रस्थान करेगी। जोकि अगले दिन 20:35 बजे अपने अंतिम पड़ाव बरेली पहुंचेगी। इस गाड़ी का संचालन 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2020 तक किया जा रहा है। इस गाड़ी का वापसी सफर गाड़ी संख्या क्रमांक 04311 के नाम से जाना जाएगा । जोकि बरेली से भुज तक का सफर तय करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार , गुरुवार और शनिवार को बरेली से 06:35 बजे अपना सफर प्रारंभ करेगी। जोकि अगले दिन 12:05 पर भुज पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 27 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2020 तक किया जा रहा है।


दिवाली बोनस को लेकर खुशियों भरी खबर...*केबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी..* *30 लाख सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी...* *दीवाली में मिलेगा..बोनस का तोहफा.


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार





Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7