शहर में आईपीएल के सटोरियों पर
पुलिस का शिकंजा.....
ये ख़बर जबलपुर जिले से है। जहां आईपीएल आते ही सटोरिये एक्टिव हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
आईपीएल सीजन की शुरुआत के बाद से ही, जबलपुर जिले में क्रिकेट की सट्टेबाजी, का काला कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है।
आगे पढ़ें :- यहाँ की गई..प्रधानमंत्री को बम से उड़ाने की बात
जिले भर में सटोरिए क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा बुक करने का कार्य कर रहे हैं।जिसे लेकर जबलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने, शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में, क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे, सटोरियों पर शिकंजा कसा है।
अभी अभी - बरगी में किसान विधेयक बिल का जोरदार विरोध
इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने, उखरी क्षेत्र की श्रद्धा कॉलोनी के एक मकान में, दबिश देकर नितेश रावत नामक एक युवक को, क्रिकेट का सट्टा खिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 13 मोबाइल फ़ोन, एल ई डी टीवी, सेटअप बॉक्स, 63 सौ रुपए नगद और हिसाब किताब से संबंधित रजिस्टर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक सटोरिये द्वारा एक ओर ऑनलाइन माध्यम से सट्टा बुक किया जा रहा था। तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल और सिम के जरिए पैसों का लेनदेन भी किया जा रहा था।
आखिर गांधी जयंती के दिन क्यों हुआ..?? जल सत्याग्रह
इसके अलावा भी जिले के केंट और गढ़ा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वालों को दबोचा है । और ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

