संस्कारधानी में घूम रहे शैतान. दिन दहाड़े घर मे घुसकर अश्लीलता.. सोती हुई बच्ची को बनाया..शिकार..

संस्कारधानी में घूम रहे शैतान.

दिन दहाड़े घर मे घुसकर अश्लीलता..

सोती हुई बच्ची को बनाया..शिकार..




देश मे मासूम बच्चों से हो रहे दुराचार का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले का है।जहां घर में टीवी केबल सुधारने के बहाने से आए दो युवकों ने घर मे सो रही मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। 


आगे पढ़ें :- आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने क्यों किया निगम कार्यालय का घेराव




प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाना अंतर्गत आने वाली बजरंग कालोनी के एक मकान में दोपहर 12 बजे  सेटअप बॉक्स लगाने के नाम पर घुसे दो युवकों ने 3 साल की मासूम बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जैसे ही माँ बच्ची के पास दौड़ी तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।


जारी है:- रेलवे के निजीकरण से नाराज यूनियन के लोगों ने किया WCR महाप्रबंधक के कार्यालय का घेराव





सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका को चिकित्सकीय जांच के लिए मेडिकल कालेज भेज गया। जहां उसकी हालत पूर्णतः स्वस्थ बताई गई। बहरहाल बच्ची को चिकित्सकों की निगरानी में एल्गिन अस्पताल में रखा गया है। इस पूरे मामले को लेकरजिला के पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपियों की पहचान बताने पर 10 हजार के इनाम की घोषणा की है।


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार




Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7