आइटम शब्द पर बवाल
कमलनाथ ने कहा
मैं नहीं मांगूंगा माफी
बयानबाजी के दौर में उपचुनाव के बीच सियासी माहौल काफी गर्म हो चला है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के महिला विधायक इमारती देवी को आइटम कहे नाने वाले बयान को लेकर अब चारोओर हंगामा मचा हुआ है। कुछ इसे नारी शक्ति का अपमान कहकर हवा दे रहे है। तो कुछ इसे दलित महिला के अपमान से लेकर जोड़ रहे है। ऐसे में कुल मिलाकर कांग्रेस और कमलनाथ के लिए ये बयान अब गले की हड्डी बनता नज़र आ रहा है। लेकिन राजनीतिक स्वाभिमान के चलते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने दिए गए बयान पर अडिग है। कमलनाथ का कहना है कि.... उनकी नज़र में दिया गया बयान बिल्कुल सही है।
"आइटम" शब्द अपमानजनक नहीं है।
मैं नहीं मांगूंगा माफी...
डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से भाषण देते वक्त
कैबिनेट मंत्री एवं दलित महिला श्रीमती इमरती देवी के संदर्भ में आपत्तिजनक बयान दिए थे जिसे लेकर अब चारों तरफ निंदा होने लगी है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ अपने बयान पर टिके हुए हैं। उल्टा उन्होंने अपने बयान को जस्टिफाई करते हुए कहा कि "आइटम" शब्द अपमानजनक नहीं है। इस पूरे बबाल के बीच उन्होंने तय किया है....
कि ना तो वह अपना बयान वापस लेंगे और ना ही माफी मांगेंगे।
उन्होंने अपने द्वारा दिए गए बयान पर यह तर्क दिया है..
लोकसभा और विधानसभा में कार्यसूची को आइटम नंबर लिखा जाता है, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भी आइटम नंबर लिखा जाता है। क्या यह असम्मानजनक है? कमलनाथ ने कहा कि क्या यह कोई मुद्दा है? क्या इससे जनता का जीवन जुड़ा है।
इमरती देवी का एक्शन पर रिएक्शन
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा सार्वजनिक तौर पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर पलटवार करते हुए इमरती देवी ने कहा,
" इस तरह का बयान देने वाले लोगों को मध्य प्रदेश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पता नहीं वे कहां से आए हैं, बंगाल से आए हैं??
हमारे मध्य प्रदेश में हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया गया उसे सशक्त बनाने हर संभव प्रयास किए जाते हैं घर-घर में उसे लक्ष्मी माना जाता है अपने अहंकार में चूर कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की सारी लक्ष्मियों को गाली दी है जो कि बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
" उन्होंने आगे कहा, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्हें पार्टी से निकालने की मांग करती हूं. वह एक महिला और एक मां भी हैं, क्या वह बर्दाश्त करेंगी अगर कोई उनकी बेटी के बारे में ऐसा कुछ कहेगा?"
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार


