नवरात्र के छठे दिन..
शक्ति-पूजा की बधाई के साथ
मोदी ने किया बंगाल चुनाव में शंखनाद..
शक्ति पूजा का गढ़ माने-जाने वाले बंगाल में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद करते हुए। उन्हें दुर्गा-पूजा की शुभकामनाएं दी। खास बात यह थी कि उनकी ये शुभकामनाएं बांग्ला भाषा मे दी गयी। और इसी वर्चुअल मीटिंग के साथ उन्होंने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले से ही अपनी उपस्थिति की मुहर लगा दी।
कोरोना के आगे फिस्सडी हुई प्लाजमा थेरेपी क्या बन्द की जाएगी ये थेरेपी...??
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुर्गा पंडाल का उद्घाटन
आपको बतादें की नवरात्र के छठे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बंगाल के एक दुर्गा पंडाल का वर्चुअल उद्घाटन किया। और फिर बंगला भाषा मे लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। इस वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद किया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत मे बंगाल के अहम रोल पर प्रकाश डाला। जनता से रूबरू होते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का भी खुलकर बखान किया।
मोदी की मीटिंग के क्या है मायने
भले ही देश के प्रधानमंत्री ने बंगाल में लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हो... लेकिन इस वर्चुअल मीटिंग के और भी कई मायने सामने आ रहे हैं। हालातों पर गौर किया जाए तो 2021 याने अगले साल या खुलकर कहे तो महज 3 माह बाद बंगाल में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में इस बात से नकारा नहीं जा सकता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गा पूजा के बहाने अभी से पार्टी की तरफ से सियासी माहौल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। आपको बता दें कि आने वाले समय में देश के गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बंगाल दौरा भी लगभग तय हो चुका है।
मिस्र में पुरातत्व विदों को मिले 2500 साल पुरानी ममी के 80 ताबूत, देखने उमड़ी भीड़
पीएम के उद्बोधन में बंगाल की तारीफ़..
जल्द पूरा होगा..शोनार भारत का सपना..
बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर बात की..साथ ही इस योजना के तहत बंगाल में होने वाले विकास कार्यों को जनता से साझा किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से ही बंगाल के शोनार बंगाल के सपने को साकार रूप दिया जाएगा।
रूसी टीके का ट्रायल कर रही डॉ. रेड्डीज पर साइबर अटैक! रोके दुनिया में सभी कारखानों के काम
सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया अवगत...
अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 लखवास बनाये जा चुके है। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत बंगाल में अब तक 90 लाख महिलाओं के गैस कनेक्शन देकर चूल्हे की लकड़ी आवर धुंए से निजात दिलाई जा चुकी है। कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट के विषय मे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट को काफी तेजी से विस्तृत किया जा रहा है। सरकार द्वारा पूर्वी भारत के विकास को लेकर सतत प्रयास किये जा रहे है। जिसमे पूर्वोदय मिशन को लेकर बंगाल की काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
बच्चे से कुकर्म कर , करंट लगाकर की हत्या...फिर पकड़े जाने के डर से खुद भी खुदकुशी की
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
