MP मे चरमराई कानून व्यवस्था..
खुद पुलिस के खिलाफ 7 हजार शिकायतें..
कांग्रेस ने लगाए आरोप...
(भोपाल डेस्क-स्वप्निल श्रीवास्तव)
मेरे मध्यप्रदेश को अचानक न जाने किसकी नज़र लग गयी। कि अपराधों के बारंबार सिलसिले शुरू हो गए। एक बार फिर से बलात्कार और नाबालिकों से दुष्कर्म के मामलों में इजाफा होने लगा। अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके है। सरेराह लूट, मारपीट ,गुंडागर्दी आम हो गयी है। माफिया इतने सक्रिय है कि दिन दहाड़े अपहरण की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। यदि बीते 3 माह का आंकड़ा उठाकर देखा जाए तो अपराध का ग्राफ आसमान छूता दिखेगा....कुुुछ इसी अंदाज में कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
लेकिन अभी चुप्पी रखना ही बेहतर होगा श्रीमान क्योंकि मुखिया जी तो खुद चुनाव में व्यस्त है..फिर जनता की सुध लेगा कौन...???
कांग्रेस पार्टी ने किया शिवराज से सवाल ??
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर हैरानी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि जिन जिलों में उपचुनाव हैं वहां विगत 90 दिनों में पुलिस के खिलाफ सात हजार शिकायतें दर्ज होने के समाचार हैं।
प्रदेश की अराजक स्थिति का जिम्मेदार कौन है ??
जहरीली शराब पीने से 7 आदमियों की मौत हो गई है। भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे बाबू चपरासियों के यहां करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। बच्चियों की अस्मत लूटी जा रही है। हत्याएं हो रही हैं। गरीबों की एफ आई आर नहीं लिखी जा रही हैं। आखिर प्रदेश की इस अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है?
इसे कौन संभालेगा?
हाथरस कांड में आया नया मोड़...चश्मदीद ने दिया बयान..लड़की चीख रही थी और पास में खड़े थे मां-बाप
गरीबी सिद्ध करने में लगे मुख्यमंत्री पहले सुशासन सिद्ध करें ....
भूपेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को एक बयान जारी कर सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि आप अपने आप को गरीब सिद्ध करने में लगे हुए हैं। आप की गरीबी सिद्ध करने का विषय नहीं है, सुशासन आपके सिद्ध करने का विषय है। इस अराजकता से प्रदेश को निजात दिलाइये।
बलिया गोली कांड...मृतक के भाई ने पुलिस पर लगाये ये गंभीर आरोप..जानिए क्या है पूरी बात...
प्रदेश की स्थिति को लेकर क्या..?? गृहमंत्री इंपोर्ट करेगी भाजपा
प्रदेश को शांति चाहिए, उसको व्यवस्था चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश जानना चाहता है कि क्या अब इस काम के लिये किसी गृह मंत्री को भी इंपोर्ट करना पड़ेगा? मध्यप्रदेश चाहता है कि इस दुर्भाग्य की परिस्थिति से प्रदेश को बाहर निकालिये और अपने दायित्व का निर्वाह करिए, बाद में गरीबी सिद्ध कर लीजिएगा।
आगे है....जानिए इस क्या हुआ.??? जो किसवां नेताओ ने सरकार के साथ होने वाली बैठक का किया बहिष्कार
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
