राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की
फ़ौलादी सुरक्षा में इज़ाफ़ा
अमेरिका से आ रहा..VVIP विमान..
जाने क्या है...777 बोइंग एयरक्राफ्ट..
देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यकितयों की सुरक्षा भी उतनी है महत्वपूर्ण होती है जितनी कि देश की रक्षा। यही कारण है कि विश्व का हर देश अपने मुखिया को अभेद सुरक्षा प्रदान करता है। खास तौर पर उस समय जब वह अपने देश से बाहर की यात्रा पर होते हैं उस समय उनकी सुरक्षा व्यवस्था काफी गोपनीय और मजबूत होनी चाहिए। इसी बात को ध्यान रखते हुए भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की फ़ौलादी अभेद सुरक्षा में इज़ाफ़ा किया गया है। अमेरिका में तैयार हुआ बोइंग 777 एयरक्राफ्ट का दूसरा स्पेशल विमान आज भारत आ रहा है।
गौरतलब हो कि इसका एक प्रारूप बीते माह 1 अक्टूबर को भारत आया था और आज दूसरा विमान भारत आ रहा है।
सन 2018 में बोइंग कंपनी से हुई थी भारत की डील..
सुरक्षा की दृष्टि से सबसे विश्वसनीय माना जाने वाला यह विमान हर देश की पहली पसंद बना हुआ है। इन विमानों के लिए भारत देश ने 2 वर्ष पूर्व 2018 में बोइंग कंपनी से इसकी डील की थी। आपको बता दें कि विमानों को कस्टमाइज करने का काम अमेरिका में किया जाता है। भारत देश ने अपनी जरूरत के हिसाब से इस 777 बोईंग एयरक्राफ्ट में कई जरूरी बदलाव करवाए हैं ।जिसके बाद इस विमान को भारत पहुंचाया जा रहा है। यह जितना लग्जीरियस है उतना ही अभेद भी है। भारत में इस विमान का नाम एयर इंडिया वन (Air India One) रखा गया है। वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एयर इंडिया के b747 विमान में यात्रा करते हैं।
पोखरण में गूंजी.."नाग" इस एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ आखिरी ट्रायल.. DRDO ने की है विकसित
कोविड-19 के कारण भारत पहुंचने में हुई देरी
देश के सबसे अहम और शक्तिशाली शख्सियत के विदेश दौरों और यात्राओं के लिए निर्मित हुआ यह विमान देश की सुरक्षा दृष्टि से काफी अहम है। राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए निर्मित यह एयर इंडिया वन का पहला विमान 1 अक्टूबर को भारत पहुंचा था। जोकि अपने अनुबंधों की शर्तों के आधार पर काफी समय बाद भारत को मिला खास बात यह है कि इस विमान को विमान निर्माता कंपनी बोइंग द्वारा 5 माह पूर्व ही एयर इंडिया को सौंपा जाना था लेकिन विश्व भर में कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते इस विमान की डिलीवरी में देरी हुई उसके बाद अन्य तकनीकी कारणों के चलते भी यह विमान भारत नहीं पहुंच पाया। यात्रा में प्रयोग किए जाने से पहले यह विमान 2018 में कुछ समय के लिए एयर इंडिया के वाणिज्य बेड़े का हिस्सा था । बाद में से खास तौर पर मॉडिफाई करने के लिए अमेरिका के डलास में भेज दिया गया
शक्ति-पूजा की बधाई के साथ मोदी ने किया बंगाल चुनाव में शंखनाद..
एयर इंडिया वन की क्या है लागत..??
वैसे तो सुरक्षा की दृष्टि से मॉडिफाई कर दोबारा बनाए गए इन विमानों की खासियत और कीमत दोनों ही बेहद गोपनीय है लेकिन जानकारों की माने तो इन दोनों विमानों की खरीद और इनमें किए गए बदलाव की कुल लागत तकरीबन 8400 करोड रुपए के आसपास है। देश के वरिष्ठ सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और गोपनीय विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद इस विमान को कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। जिससे देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अपनी यात्राओं के दौरान भी सुरक्षा के साथ-साथ जानकारियां भी मिलती रहे।
मिस्र में पुरातत्व विदों को मिले 2500 साल पुरानी ममी के 80 ताबूत, देखने उमड़ी भीड़
आइए जानते हैं क्या है खूबी एयरक्राफ्ट वन की
वैसे तो इस अति विशिष्ट 777 बोईंग एयरक्राफ्ट विमान में खूबियों का भंडार छुपा हुआ है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से इसकी अधिकतर खूबियों को गोपनीय ही रखा जा रहा है। लेकिन इस विमान की अन्य खूबियों के विषय में आज हम अपने पाठकों को बताने जा रहे हैं...
बोइंग 777 एयरक्राफ्ट में विशेष तौर पर विकसित की गई मिसाइल रोधी प्रणाली बेहद खास है तकनीकी भाषा में से लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमीजर्स एंड सेल्फ प्रोटेक्शन सूट्स सूट्स(एसपीएस) के नाम से जाना जाता है।
इस विशेष तरीके की सुरक्षा प्रणाली का अनुबंध भारत और अमेरिका के मध्य फरवरी माह में हुआ था। जिसमें $19 करोड़ डॉलर की कीमत पर यह दौनों रक्षा प्रणाली अमेरिका द्वारा भारत को दी गई थी।
यह विमान किसी भी तरीके के हवाई हमले से निपटने के लिए पूर्णता सक्षम है इसमें दुश्मन द्वारा हवा में बार की गई किसी भी मिसाइल का कोई असर नहीं होगा बल्कि यह पलक झपकते ही विमान में लेस अत्याधुनिक मिसाइल से जवाबी हमला भी कर सकता है।
महत्वपूर्ण यात्राओं के दौरान इन दोनों विमानों को एयर इंडिया के पायलटों के बजाय भारतीय वायु सेना के खास प्रशिक्षण प्राप्त पायलट ही उड़ाएंगे ।
भारत देश को मिला यह एयर इंडिया वन विमान आधुनिक और सुरक्षित संचार प्रणाली से भी लैस है जो हवाई यात्रा के दौरान कितनी भी ऊंचाई पर ऑडियो और वीडियो संचार फंक्शन का लाभ बिना किसी रोक-टोक के उठा सकता है।
भाजपा प्रत्याशी का दिग्विजय पर प्रहार* *कहा-दिग्विजय के घर .. बहु पहले आ गयी..सास बाद में...
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

