सेना की वर्दी पहन बन गया मेजर और कि करोड़ों की ठगी जानिए कौन है यह..?? 9वीं पास नटवर लाल..

सेना की वर्दी पहन बन गया मेजर 

और कि करोड़ों की ठगी

जानिए कौन है यह..??

9वीं पास नटवर लाल..


9th-pass-Natwarlal-cheated-crores-to-become-army-major
Add caption


पूरा संसार अनोखे नटवरलालों से भरा पड़ा है। जो कि अपने शातिर दिमागों और अपनी हैरतअंगेज परफॉमेंस के जरिये आम तो आम कई खास लोगों को भी बेवकूफ बना डालते है।आंकड़ों पर नजर डालें तो हर चौथा इंसान कभी न कभी ऐसे नटवरलाल के चंगुल में फंस ही जाता है। और जब तक उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलता है तब तक वह कहीं दूर जा चुका होता है। आज की कहानी में हम ऐसे ही एक नटवरलाल का जिक्र करने जा रहे है। जिसने सेना का मेजर बनकर 17 परिवारों से करोड़ों की ठगी का कारनामा किया है।


*जनसंपर्क सहायक संचालक पर चला* *राज्य सूचना आयोग का चाबुक* *RTI को हल्के में लेना पड़ा भारी...*


हैदराबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सेना का फर्जी मेजर


9th-pass-Natwarlal-cheated-crores-to-become-army-major


प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद पुलिस ने एक ऐसे संदिग्ध को अपनी हिरासत में लिया है जो खुद को सेना का बड़ा अफसर बता कर शादी की बात चलाकर लड़की पक्ष से करोड़ों की ठगी किया करता था। जानकारी के मुताबिक इस शख्स के द्वारा अब तक 17 महिलाओं और उनके परिवार से 6.61 करोड़ की धोखाधड़ी की है।बहरहाल 42 वर्षीय यह नटवरलाल हैदराबाद पुलिस की हिरासत में है। जिससे सघन पूछताछ की जा रही है।


कोरोना संक्रमण के बीच ,चालाक चीन का दावा, बना ली गई है -कोरोना की सुपर वैक्सीन.. दावे में आखिर कितनी है सच्चाई पढ़ें पूरी खबर...


आखिर कौन है ये नटवरलाल..??


9th-pass-Natwarlal-cheated-crores-to-become-army-major.
Natwarlal
सेना का फर्जी अफसर बन शादी के नाम पर संभ्रांत परिवारों से ठगी करने वाला यह शख्स मधुवन श्रीनु नायक उर्फ श्रीनिवास चौहान है। जो कि मुलतः आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले के अंतर्गत आनेवाले केललंपल्ली गाँव का रहे वाला बताया जा रहा है। आए दिन हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने पुलिस में इन वारदातों की शिकायत की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए हैदराबाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए संदिग्ध की तफरी की और इस संदिग्ध को गिरफ्तार किया।


कांग्रेसी नेता के रसूख के साथ-साथ प्रशासन ने धरा शाही किया, घर और कार्यालय , आखिर क्या है..?? पूरा मामला जानने के लिए- पढ़ें पूरी खबर


फर्जी मेजर से जप्त की सेना की वर्दी और नकली पिस्टल


9th-pass-Natwarlal-cheated-crores-to-become-army-major


सेना की फर्जी वर्दी पहनकर और फराटे दार इंग्लिश बोलते हुए भोले भाले परिवारों को अपने जाल में फंसाने वाले श्रीनिवास चौहान को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए ।उसके पास से प्रयोग की जाने वाली नकली 3 पिस्टल, सेना की 3 जोड़ी वर्दी ,एक फर्जी आर्मी आई कार्ड और कुछ फर्जी दस्तावेज जप्त किए हैं इसके साथ ही पुलिस ने उसके पास मिले ₹85000 के अलावा 3 कारें भी जब तक की है।


देखिए कैसे एक महिला की हाथ की सफाई सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद पलक झपकते ही उड़ा दी सोने की मोटी चेन


9वी पास नटवरलाल ने बनाया पढ़े लिखो को बेवकूफ




पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना का यह फर्जी मेजर 9वी कक्षा तक पढ़ा है लेकिन उसके पास पोस्ट ग्रेजुएशन की जुगाड़ वाली डिग्री भी है। आरोपी की पत्नी का नाम अमृता देवी है। इस फर्जी नटवरलाल का एक बेटा भी है, जोकि इंटरमीडिएट फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। उसका परिवार इस समय आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में रहता है। लेकिन वह खुद हैदराबाद आकर सैनिकपुरी जवाहर नगर में रहने लगा उसने अपने परिवार को बताया कि उसे इंडियन आर्मी में नौकरी मिल गई है और वह मेजर बन गया है


जानिए ऐसा क्या हुआ..?? कि अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हो गए भाजपा विधायक.. अधिकारियों को कह डाला बेईमान..


शादी योग्य लड़की वालों के परिवार को ढूंढ कर बनाता था शिकार


ज्ञान पूछताछ के बाद हासिल हुई जानकारी के अनुसार आरोपी ने श्रीनिवास चौहान के नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था जिसमें उसने अपनी जन्मतिथि 12/7/1979 की जगह 27/7/1986 दर्ज कराई है। पूछताछ में पता चला कि वह मैरिज ब्यूरो या अपने परिचितों के जरिए ऐसे परिवारों को खोजता था जिन्हें अपनी बेटियों की शादी करनी होती थी इसके बाद वह अपने नकली आर्मी आई कार्ड फोटो और खिलौने वाली पिस्टल के सहारे उन्हें अपने जाल में फंसा कर जॉब दिखाता था वह खुद को पुणे नेशनल डिफेंस एकेडमी से ग्रेजुएट बताता था और आर्मी की हैदराबाद रेंज का मेजर बताते हुए अपने बेटे से शादी करवाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेता था।


हो जाइये सावधान...*65 वर्षीय वृद्ध ने बनाया..* *5 साल की मासूम को..* *अपनी हवस का शिकार..*


ठगी के पैसों से जुटा रखे थे ऐसो आराम के साधन


सेना की फर्जी वर्दी और अपने बोलचाल के ढंग से लड़की वालों के परिवारों को प्रभावित करने वाला 9वी पास यह फर्जी मेजर पहले तो अपने बेटे की शादी के लिए लड़की वालों से बातचीत तय करता था और फिर शादी कराने के एवज में मोटी रकम की मांग करता था इसके झांसे में फस कर लड़की वाले अकसर इसे  मोटी रकम दे दिया करते थे और सोचते थे कि उनके परिवार की बेटी का रिश्ता एक रुबाबदार सेना के मेजर के बेटे से होने जा रहा है। लड़की वालों से ठगी कर जुटाए गए पैसों से आरोपी ने सैनिकपुरी में एक मकान तीन कारें और ऐसो आराम के कई संसाधन जुटा रखे थे।


पढ़ना न भूलें...*ढेड़ साल से नहीं गया शौचालय..* *रोजाना खाता है 18-20 रोटियां..* *पढ़िए आशीष चांदिल की अनोखी दास्तान..*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7