क्या आपने देखा है यह
यहां मिलेगा एक से बढ़कर एक
उपयोगी वस्तुओं का लाजवाब संग्रह
आजीविका रूरल मार्ट
( अमित श्रीवास्तव-सिवनी )
प्रदेश शासन द्वारा ''सशक्त महिलाएँ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश'' के ध्येय से राज्य आजीविका मिशन अंतर्गत विभिन्न योजनाऐं संचालित कर प्रदेश में की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए सशक्त किया जा रहा है। जिससे ये महिलाऐं समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर बेहतर जीवन यापन कर रही हैं। प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, विभिन्न परियोजना हेतु रियायती दरों में ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही समूहों के उत्पाद की मार्केटिंग एवं विक्रय की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
*एमपी में पकड़े गए बदमाशों का* *अब सड़कों पर नहीं निकल पाएगा जुलूस* *जानिए क्या है कारण..??*
जानिए आखिर कहां खुला है आजीविका रुलर मार्ट
![]() |
| Launch of Aajeevika Rural Mart |
सिवनी जिले में भी महिला स्वसहायता समूहों के उत्पाद को स्थानीयस्तर पर पहचान दिलाने तथा इनके विक्रय अधिक से अधिक विक्रय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आजीविका रूरल मार्ट का शुभारंभ किया गया है। पंचायत एवं ग्रमीण विभाग के एनआरएलएम एवं नाबार्ड के सहयोग से जिला चिकित्सालय कॉम्प्लेक्स महात्मा गांधी स्कूल के सामने बारापत्थर सिवनी में ''रूरल मार्ट'' बिक्री केन्द्र का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा विगत 24 नवम्बर को किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे, परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती चौपड़ा, कौशल एवं रोजगार अधिकारी श्री संजय रस्तोगी, एमआईएस अधिकारी अवरीस सनगोत्रा तथा एनआरएलएम की जिला एवं जनपद पंचायत टीम की उपस्थिति रही।
जानिए इस मार्ट में आपके लिए क्या है खास
नाबार्ड की रूरल मार्ट योजना के तहत जिले में प्रारंभ हुए पहले आजीविका रूरल मार्ट बिक्री केन्द्र में जिले के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सजावटी एवं रोजमर्रा सामग्री के उपयोग में आने वाले उत्पादों को विक्रय हेतु रखा गया है। जिससे नागरिकों के बीच इन स्वसहायता समूहों के उत्पाद की सीधी पहुंच सम्भव हो गई है। वहीं समूहों को अपने उत्पाद के विक्रय के लिए एक बड़ा बाजार मिल गया है। जिले में प्रारंभ हुए इस पहले रूरल मार्ट में दैनिक रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के साथ ही पचधार कुरई में निर्मित मिट्टी के बर्तन एवं सजावटी सामग्री, जैविक उत्पाद, बांस से बनी वस्तुऐं, पर्स, साबुन, सेनेटरी पेड, हैण्डसेनेटाईजर, झूमर, मिर्च, आम एवं नीबू का आचार, चांवल, दाल, धनिया पाउउर, शहद आदि का विक्रय प्रारंभ कर दिया गया है साथ ही अन्य उत्पादों को भी शामिल किए जाने की कार्यवाही लगातार जारी है। रूरल मार्ट विक्रय केन्द्र खुल जाने से विभिन्न उत्पाद निर्माता स्वसहायता समूह को काफी सुविधा हुई है। रूरलमार्ट के माध्यम से समूह अपने उत्पादों को आसानी से आम लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। जिनके विक्रय से निश्चित ही इन समूहों को आर्थिक लाभ मिलेगा साथ शासन की मंशानुसार ''लोकल फॉर वोकल'' का सपना साकार होगा।
*नफरत की दुनिया को छोड़कर..* *खुश रहना...गजराज..* *क्या अब नींद से जागेगा..??*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


