"आंटी" शब्द सुनते ही
महिला ने की लड़की की पिटाई
करवा चौथ की खरीदी करने आई थी महिला..
महिलाओं में काफी प्रचलित और धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार करवा चौथ सर पर है ऐसे में बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ देखी जा रही है जिसमें सामान खरीदने की होड़ में अक्सर वाद विवाद की स्थिति तो बन ही जाती है। लेकिन आज हम अपने पाठकों को एक ऐसा रोचक किस्सा सुनाने जा रहे हैं जिसे सुनकर वह खुद सोच में डूब जाएंगे की इस किस्से पर हंसे या चिंता व्यक्त करें। तो आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि करवा चौथ की खरीदी करने आई महिला अपने साथ खड़ी लड़की पर इतना गुस्सा हो गई की उसे बाल पकड़कर घसीट घसीट कर उसकी पिटाई कर दी।
आइए जानते हैं कहां का है मामला
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है जहां एटा में करवा चौथ की खरीदारी करने आई एक महिला ने एक लड़की को पकड़कर सरे-बाजार पीट डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा विवाद आंटी शब्द को लेकर हुआ था बताया जा रहा है कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था जिसके बाद महिला इतना भड़क गए की खरीदारी छोड़कर लड़की को बाल पकड़ पकड़ कर खूब पीटा बाद में बाजार के अन्य लोगों और पुलिस ने बीच-बचाव कर पूरे मामले को शांत किया
खबरों में जारी है...*चीन के वुहान पहुंचा* *एयर इंडिया का विमान..* *19 भारतीय कोरोना संक्रमित..*
सामान देखने के दौरान महिला को किया "आंटी" शब्द से संबोधित
करवा चौथ की खरीदारी के दौरान शहर भर के बाजारों में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है इसी तरह बाबू गंज बाजार में सोमवार की देर शाम एक दुकान पर खरीदारी करने महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी। कभी कुछ सामान देखने के दौरान पीछे खड़ी एक लड़की ने महिला को जरा हटने की बात करते हुए आंटी कह डाला। बस क्या था महिला को आंटी शब्द इतना ना-गवार गुजरा की। वह आंटी शब्द सुनते ही आग बबूला हो उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला ने सारी खरीदारी छोड़कर लड़की पर धावा बोल दिया और फिर लड़की के बाल पकड़कर उसकी पिटाई कर डाली भरे बाजार में इस तरह की झूमा झपटी देख तमाशबीनों की भीड़ लगने लगी। हंगामा बढ़ते देख बाजार में तैनात पुलिसकर्मी और महिला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को एक दूसरे से अलग कर विवाद को शांत किया गया जब अंत में पुलिस को यह पता चला कि विवाद आंटी शब्द को लेकर हुआ है तो पुलिस के चेहरे में भी अजीब सी मुस्कान खिल उठी।
पढ़ना न भूलें....*आखिर आ ही गया..* *निजी स्कूलों की मनमानी पर..* *लगाम लगाने वाला प्राधिकरण..*
*साहब..बंदूक की नोक पर* *जमीन हथिया रहे रेत माफिया..* *ग्रामीण महिलाओं ने लगाई कलेक्टर से गुहार..*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार


