देखिए कैसे पलक झपकते ही
महिला ने पार कर दी सोने की चैन..
सीसीटीवी में कैद हुई हाथ की सफाई..
जबलपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा मार्केट की एक ज्वेलरी दूकान में दो महिलाओ और एक पुरुष ने सेल्सगर्ल को चकमा देकर सोने की एक चैन पार कर दी. चोरी की ये घटना ज्वेलरी दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिला और पुरुष सोने की चैन लेकर मौके से फरार हो गए है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी चोरो पर दो हजार और ज्वेलरी दूकानदार द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने दी घटना की जानकारी
थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सराफा में स्थित तनिष्क जेम्स एन्ड ज्वेलर्स शॉप में शनिवार को दो महिलाये और एक पुरुष ज्वेलरी खरीदने पहुंचे थे। दूकान में सेल्सगर्ल से आरोपी महिला ने सोने की चैन दिखाने को कहा,सेल्सगर्ल द्वारा आरोपी महीला को तरह तरह की सोने की चेनें दिखाई गयी। आरोपी महिला को चेन पसंद नहीं आयी और वो वंहा से चली गयी। सेल्सगर्ल द्वारा जब सोने की चेनों की संख्या को चेक किया तो पता चला कि शॉप से 17.8 ग्राम की चेन गायब थी। दुकानदार द्वारा सोने की चेन दूकान से गायब होने की सुचना पुलिस को दी गयी।पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो सीसीटीवी में आरोपी महिला द्वारा सोने की चेन चुराने की घटना कैद हो गयी। पुलिस आरोपी महिला कर उसके सहयोगियों की तलाश जोरशोर से कर रही है।
वीडियो ख़बर देखने के लिए क्लिक कीजिए
सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली खबरें
*गौ केबिनेट की बैठक में बदलाव* *गौ अभ्यारण की जगह मंत्रालय में होगी* *वर्च्युअल बैठक...*
*Netflix के दीवानों के लिए खुशखबरी* *ऐसे उठा सकते है..फ्री में लुत्फ..*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

