इधर बिहार में सूपड़ा साफ.. उधर छुट्टी मनाने जैसलमेर जा रहे राहुल गांधी.. ट्विटर पर जमकर हुए ट्रोल..
चुनावी नतीजे अब जनता के सामने हैं जिसे लेकर दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है इन चुनावी नतीजों के बाद दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने नई नई रणनीति बनाना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से प्रदेश में सत्ताधारी राजग (NDA) ने 125 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया है ।जबकि विपक्षी महागठबंधन ने महज 110 सीट जीती है विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 76 सीट पर कब्जा किया तो वहीं कांग्रेस ने 19 सीट पर जीत हासिल की वहीं लेफ्ट ने भी 16 सीटों पर अपनी दावेदारी बना ली है कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं राहुल गांधी की जैसलमेर ट्रिप इन ट्रोलर्स के लिए आग में घी का काम कर रही हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार की हार के बीच बुधवार को राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जैसलमेर पहुंच रहे है।
2 दिन की पर्सनल ट्रिप में जैसलमेर के मेहमान होंगे राहुल गांधी..
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट को माने तो जैसलमेर में राहुल गांधी आगामी 2 दिनों तक छुट्टियां मनाने के लिए बतौर मेहमान रहेंगे इसको लेकर राजस्थान प्रशासन की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है 10 लोगों के वीआईपी मूवमेंट की तैयारी रखने के लिए प्रशासन को बोला गया था। रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी एक दिन सूर्यगढ़ फोर्ट में रुकेंगे और दूसरे दिन रेगिस्तान टेंट में रुकने का प्लान है ।राहुल गांधी के छुट्टियों पर जाने का यह पूरा प्लान सोमवार को ही बना है। अपने दो दिवसीय निजी यात्रा के दौरान 11 नवंबर को प्राइवेट प्लेन से राहुल गांधी जैसलमेर पहुंचेंगे राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर सीआरपीएफ की एक टीम जैसलमेर भी पहुंच चुकी है राहुल गांधी सम रोड पर स्थित फाइव स्टार होटल सूर्यगढ़ फोर्ट में रुकेंगे ।सूत्रों की माने तो राहुल गांधी अपने जैसलमेर ट्रिप के दौरान 1 दिन रेगिस्तानी इलाकों में रात में टेंट में ही रुकेंगे। जिसके लिए विशेष टेंट बनाए जा रहे हैं जैसलमेर में 2 दिन की छुट्टी बिताने के बाद राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली लौटने वाले है।
अपनी छुट्टियों की ट्रिप को लेकर ट्रोल हुए राहुल गांधी
अपने पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर लड़ी थी और सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत पाई ऐसे में इस बात को लेकर राहुल गांधी सोशल मीडिया पर जमकर चोर तो हो ही रहे थे लेकिन इस बीच वह अपने जैसलमेर को लेकर भी ट्विटर बाजो की नजर से बच ना पाए ट्विटर पर कई यूजर ने लिखा है
राहुल गांधी ने बिहार के लिए एनडीए को बधाई नहीं दी है वही जो मायडेन को जीतने पर उन्होंने सबसे पहले बधाई दी थी
वहीं कुछ यूजर ने तंज करते हुए लिखा, '' बिहार में करारी हार के बाद जैसलमेर में पार्टी मनाने जा रहे हैं राहुल गांधी।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, ''राहुल गांधी पार्टी बिना तेजस्वी यादव के मनाएंगे।''
कई ट्विटर यूजर ने कांग्रेस नेताओं के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, इन्हें बिहार में हुए वोटिंग की चिंता है लेकिन राहुल गांधी तो पार्टी करने जैसलमेर जा रहे हैं।
*PM मोदी का आह्वान* *इस त्यौहार घर लाए देशी उपहार* *"Local For Diwali"*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
