संपत्ति के विवाद में संस्कारों का खून
पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
अभी त्योहारों की खुशियां ठीक से महसूस भी नहीं हुई थी कि संस्कारधानी जबलपुर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएं होने से क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। आए दिन हो रहे इन वारदातों से तो ऐसा लगता है कि अब लोगों के अंदर से कानून का खौफ कम होता सा नजर आ रहा है। हाल ही में घटी घटना पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के दौरान हुए विवाद से संबंधित है जहां संपत्ति के बंटवारे की बात से नाखुश पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।
कहां की है घटना क्या थी वारदात
यह पूरी घटना जबलपुर जिले के गोहलपुर थाना अंतर्गत सुजी मोहल्ला में घटित हुई बताया जा रहा है कि आरोपी मनीष जो कि सिलाई का काम किया करता है सोमवार की शाम जब वह सूजी मोहल्ला स्थित अपने घर पहुँचा तो सम्पति बटवारे को लेकर पिता आतई सिंह से उसकी कहासुनी हो गई,पिता पुत्र में काफी देर तक विवाद होता रहा इसी बीच मनीष ने अपने पिता पर धारदार कैची से हमला कर दिया,हमले में पिता आतई सिंह के पेट मे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई......
*भाई-दूज पर निराश हुई बहनें..* *जेल में नहीं हुई..* *भाई से मुलाक़ात..*
बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी आरोपी ने किया वार
आरोपी मनीष जब पिता आतई सिंह पर हमला कर रहा था तभी उसकी भाभी शिखा कोष्टा भी वहाँ पहुँच गई और मनीष को पकड़ने लगी। आरोपी मनीष की भाभी ने मामले को सुलझाने के कई भरसक प्रयास किये। लेकिन आरोपी मनीष के सर पर खून सवार हो चुका था ।लिहाजा आरोपी मनीष अब किसी की भी बात नहीं सुन रहा था।इस दौरान आरोपी ने उस पर भी कैची से वार किया,अभी घायल शिखा जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
तीन भाई और पिता के बीच संपत्ति विवाद बना मौत का कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष के अलावा उसके दो अन्य भाई भी हैं और पैतृक संपत्ति को लेकर तीनों भाइयों और पिता के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर अनबन चल रही थी इस दौरान बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनीष अपना आपा खो बैठा और अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया घटना के तत्काल बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके चलते आस-पड़ोस की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई वहीं इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई।
गोहलपुर थाना पुलिस ने घटना के बाद जब सूजी मोहल्ला में जाकर जांच शुरू की तो पाया कि मनीष का अपने तीन अन्य भाई और पिता के साथ संपति को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है,आज से पहले भी पिता और भाइयों के साथ मनीष का विवाद हो चुका है।
फरार होने की कोशिशों के बीच गिरफ्तार हुआ आरोपी मनीष
गोहलपुर थाना क्षेत्र के सूची मोहल्ला में हुई घटना की जैसी ही सूचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया और आरोपी मनीष को धारदार तेजी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि आरोपी मनीष मौके से फरार होने की फिराक में था पर इससे पुलिस पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया फिलहाल पुलिस ने मृतक आतई सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल रिफर कर जांच शुरू कर दी है।
*समाज उत्थान के प्रेरणा पुंज* *भगवान बिरसा मुंडा*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार



