पहले शराब पी,फिर गोली मारी
और मृतक को अस्पताल छोड़..
भाग गए आरोपी..
मामला जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र से है। जहां मालाखेड़ा में 2 दिन पूर्व हुई यूवक की अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा करते हुए ,3 आरोपियों सहित , हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल और आल्टो कार जब्त की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पाटन के साशकीय अस्पताल में 3 तारीख को देर रात घायल अवस्था मे एक युवक को आल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 4515 में लेकर 3 लोग आए थे। जिन्होंने घायल का नाम महेन्द्र सिंह लोधी बताया व तीनों ने अपने अपने नाम देवराज सिंह ,हलकाई सेन,व गुलाब सिंह बताया ,वही जब डॉक्टर द्वारा घायल को चैक किया जा रहा था तभी तीनो मौका देखकर फरार हो गए। डॉ ने निरीक्षण उपरांत पाया कि घायल व्यक्ति के पेट मे चोट का निशान है और वह मृत है,सूचना पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज किया गया,वही पोस्टमार्टम में मृतक महेंद्र सिंह को गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई।
जहा हत्या का मामला दर्ज करते हुए संदेही देवराज लोधी,गुलाब सिंह,व हलकाई सेन को हिरासत में लेके सघन पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि मालाखेड़ा में सुनसान जगह पर महेन्द्र सिंह के साथ मिलकर देवराज,गुलाब शराब पी रहे थे वही शराब पीने के दौरान महेंद्र सिंह का गुलाब से विवाद हो गया। इस दौरान गुलाब सिंह ने महेन्द्र के पेट मे गोली मारदी, वही गुलाब ,देवराज,व हलकाई सेन ने वारदात को एक्सीडेंट की घटना गठित होने को लेकर उसकी मोटरसाइकिल कटीले तारो में फेख दी और घायल महेन्द्र को पाटन अस्पताल में छोड़ कर भाग गये,वही पुलिस ने तीनों आरोपियों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरिफ्तार किया।
वीडियो खबर देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

