Karwa Chauth- में चंद्र दर्शन.. यहां जानिए आपके शहर मे.. कब दिखेगा चांद...

Karwa Chauth- में चंद्र दर्शन..

यहां जानिए आपके शहर मे..

कब दिखेगा चांद...




कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सुहागिनों के लिए बेहद खास होती है क्योंकि इस दिन सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ होता है। इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं । और रात में चंद्र दर्शन के बाद ही पानी पीकर व्रत का पारायण करती हैं।

पति और पत्नी के बीच अटूट स्नेह बंधन का परिचायक यह व्रत जितना महत्वपूर्ण होता है उतना ही महत्वपूर्ण चंद्र दर्शन भी होता है क्योंकि चंद्र की भूमिका इस व्रत में सबसे अहम होती है। अक्सर देखा गया है की करवा चौथ के व्रत के दौरान महिलाएं बड़ी व्याकुलता के साथ सांझ ढलते ही चंद्रोदय की राह निहारती रहती हैं। लेकिन सही समय पता ना होने के कारण अक्सर या तो पूजा में विलंब हो जाता है या फिर चंद्रोदय का मुख्य दर्शन करने से वे चूक जाती हैं। एक प्रथा के अनुसार बूढ़े चांद की या यूं कहें चंद्रोदय के कुछ समय बाद के चांद की पूजा नहीं की जाती इसलिए यह जरूरी होता है की महिलाएं चंद्रोदय के सटीक समय के दौरान ही अपना पूजन कर उपवास को सार्थक करें।


करवा चौथ से जुड़ी खास बात जो कभी ना करें नजरअंदाज.....*Karwa Chauth में महिलाएं* *अकसर कर देती है ये गलतियाँ..* *यहां जाने नियम,मुहूर्त और पूजा-विधि*


विकास की कलम में जाने चंद्रोदय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी..


करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को विकास की कलम यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप अपने पूजा के समय को सुनिश्चित कर सही मुहूर्त पर चंद्र दर्शन कर पाएंगी। बात यदि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की की जाए तो यहां की महिलाओं 8:00 बजे तक अपने पूजन की तैयारी पूर्ण कर लेनी होगी क्योंकि 8:23 पर चंद्रोदय का मुहूर्त है वही आसमान साफ होने के कारण चंद्र दर्शन में कोई भी व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार मध्यप्रदेश में चंद्रोदय अपने सामान्य समय पर ही होगा सबसे पहले प्रदेश के पूर्वी हिस्से सतना जिले में चंद्रमा के दर्शन किए जा सकेंगे वहीं पश्चिमी हिस्से यानी अलीराजपुर जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में तकरीबन आधे घंटे बाद ही चंद्र देव के दर्शन हो सकेंगे।


*आखिर आ ही गया..* *निजी स्कूलों की मनमानी पर..* *लगाम लगाने वाला प्राधिकरण..*


यहां जानिए आपके शहर में कब होगा.... चंद्र दर्शन


 


दिल्ली में चंद्र दर्शन 8 बजकर 12 मिनट पर

नोएडा में चंद्र दर्शन  8 बजकर 11 मिनट पर

मुंबई में चंद्र दर्शन  8 बजकर 52 मिनट पर

जयपुर में चंद्र दर्शन 8 बजकर 22 मिनट पर

देहरादून में चंद्र दर्शन 8 बजकर 05 मिनट पर

लखनऊ में चंद्र दर्शन 8 बजकर 00 मिनट पर

शिमला में चंद्र दर्शन 8 बजकर 06 मिनट पर

गांधीनगर में चंद्र दर्शन 8 बजकर 42 मिनट पर

इंदौर में चंद्र दर्शन 8 बजकर 30 मिनट पर

भोपाल में चंद्र दर्शन 8 बजकर 23 मिनट पर

अहमदाबाद में चंद्र दर्शन 8 बजकर 45 मिनट पर

कोलकाता में चंद्र दर्शन 7 बजकर 40 मिनट पर

पटना में चंद्र दर्शन 7 बजकर 45 मिनट पर

प्रयागराज में चंद्र दर्शन 8 बजकर 02 मिनट पर

कानपुर में चंद्र दर्शन 8 बजकर 07 मिनट पर

चंडीगढ़ में चंद्र दर्शन 8 बजकर 09 मिनट पर

लुधियाना में चंद्र दर्शन 8 बजकर 11 मिनट पर

जम्मू में चंद्र दर्शन 8 बजकर 11 मिनट पर

बंगलूरू में चंद्र दर्शन 8 बजकर 12 मिनट पर

गुरुग्राम में चंद्र दर्शन 8 बजकर 12 मिनट पर

असम में चंद्र दर्शन 7 बजकर 19 मिनट पर


विकास की कलम की ओर से भारतवर्ष की तमाम माताओं और बहनों को करवा चौथ के पावन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं। हम कामना करते हैं कि आपके सकल मनोरथ सिद्ध हो और ईश्वर आपकी आराधना को स्वीकार करते हुए आपके सारे संकल्प फलीभूत करे।

 

*आंटी शब्द सुनते ही* *महिला ने की लड़की की पिटाई* *करवा चौथ की खरीदी करने आई थी महिला..* *पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..



ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7