क्या..? भाजयुमो के नेता चला रहे थे.. जुआ फड़.. मामा वाकई मूड़ में है....

क्या..? 
भाजयुमो के नेता चला रहे थे..
जुआ फड़..
मामा वाकई मूड़ में है....




मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने इन दिनों गुंडे बदमाश और जुआ सट्टा तथा नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है मामा शिवराज ने सार्वजनिक मंच से दहाड़ते हुए बोला कि इन दिनों (मामा) वे मूड में है यदि सलामती चाहते हो तो मध्य प्रदेश छोड़ दो क्योंकि मध्यप्रदेश में मामा गलत काम करने वालों को गाड़ देगा। मामा के इस बयान के बाद प्रदेशभर की पुलिस एक्टिव मोड़ पर आ गई है और गलत काम करने वालों कि दिन-रात धरपकड़ की जा रही है। ऐसी ही एक कार्यवाही में असमंजस की स्थिति तब बन गई जब पकड़े गए आरोपी ने खुद को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का नेता बताया। हालांकि नेताजी की दोस्त थोड़ी बहुत पुलिस पर जब भी गई थी लेकिन अचानक पुलिस को मामा के मूड़ का ख्याल आया और फिर देखते ही देखते पुलिस ने नेता की सारी हेकड़ी निकाल दी। आइए जानते हैं कहां का है यह पूरा मामला....


*छपारा की दो होनहार बेटियों ने* *प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में पाया स्थान* *अब बनेंगी-कम्युनिटी हेल्थ-ऑफीसर*


जानिए कहां का है... मामला क्या है पूरी वारदात..??




मामला मध्य प्रदेश के संस्कारधानी कहे जाने वाले जिले जबलपुर से है जहां पर गोहलपुर थाना अंतर्गत छोटा फुहारा मिलोनीगंज में चल रहे जुएं फ़ड़ में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 8 लोगो को गिरफ्तार किया ।आरोपियों के पास से 20 हज़ार की नगदी सहित ताश के पत्ते जप्त किये है .. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दक्षिण मिलोनी गंज निवासी लोकेंद्र उर्फ गोलू भटनागर के घर पर जुआ फ़ड़ संचालित हो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घेराबंदी की रणनीति तैयार की और फिर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने छापामार कार्यवाही की। जहां दरी में बैठकर जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।


*यहां डॉक्टर,इंजीनियर वकील* *और सीए के खातों में पहुंची* *"किसान सम्मान निधि"* *कैसे हुआ पूरा गोलमाल-जरूर पढ़ें..*


खुद को भाजयुमो का नेता बता कर पुलिस को दी वर्दी उतरवाने की धमकी




पुलिस रेड के दौरान उस समय असमंजस की स्थिति बन गई जब पुलिस रेड में पकड़े गए गोलू भटनागर ने खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता बताते हुए पुलिस को धमकाने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस और पकड़े गए आरोपियों के बीच जमकर विवाद की स्थिति भी बन गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता लोकेंद्र भटनागर द्वारा इस जुए को संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि नेताजी को सत्ता में सरकार होने का इतना नशा था कि खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता बताने वाले लोकेंद्र भटनागर ने पुलिस की रेड के साथ पुलिस के राजपत्रित अधिकारी सीएसपी अखिलेश गोर की वर्दी उतारने तक कि धमकी देदी। लेकिन पुलिस ने भी अपना सख्त रवैया अपनाते हुए किसी की एक न सुनी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाने ले आई।


*नई दुल्हन के हाथ का खाना खाते ही* *बेहोश हुए ससुराल वाले* *फिर लाखों के जेवरात ले उड़ी* *लुटेरी दुल्हन...* *जरूर पढ़िए ये दिलचस्प वाक्या...*


इन 8 लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया


गोहलपुर पुलिस की जुआ फड़ पर हुई अचानक रेट के दौरान पुलिस ने पाया कि 8 लोग दरी बिछाकर जुआ खेल रहे थे। इस दौरान जुआ फड़ से पुलिस ने 


1.लोकेंद्र उर्फ गोलू भटनागर 

2.प्रमोद भटनागर 

3.सुमित प्रजापति 

4.बहादुर लाल 

5.सुलभ अवस्थी 

6.शोभित मिश्रा 

7.नवीन कोस्टा 

8.पियूष चौबे 


को जुआ खेलते हुए पकड़ कर उनके पास से 19 हजार 720 रुपयों की जब्ती बनाई है


*पटवारी की करतूत को..* *किसान ने किया उजागर..* *फिर कलेक्टर ने सुनाया..* *अनोखा फरमान..*


पुलिस को गलत नाम बता बता कर बचना चाह रहा था भाजयुमो का मंत्री


पुलिस की रेड में जुआ फ़ड़ पर पकड़े गए 8 आरोपियों में से गोपाल बाग निवासी पियूष चौबे को भी आरोपी बनाया गया था। विस्तृत जांच में पीयूष चौबे के ऊपर जब जांच अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने पीयूष के साथ सख्ती से पूछताछ की जांच में पता चला कि उसने अपना गलत नाम बताया था जानकारी लगने पर पुलिस ने उसका आधार कार्ड मंगवाया जिसमें उसका असली नाम आयुष चौबे निकला प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयुष चौबे भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकारिणी मंत्री भी है। जो कि पुलिस को गलत नाम बता कर उसे गुमराह करने का प्रयास कर रहा था।


*तंत्र मंत्र से गाँव बचाने* *खटिया चलाने पहुंचा था तांत्रिक* *फिर पुलिस ने की* *तांत्रिक की..खटिया-खड़ी..* *पढ़िए ये दिलचस्प दास्तान*


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार







Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7