पलक झपकते ही घर के सामने से..
उड़ा देते थे स्कूटी और मोटरसाइकिल..
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर...
(विकास द्विवेदी-सिंगरौली)
बैढन विगत माह 13 नवम्बर 2020 को नवागनर से एक स्कूटी चोरों ने गायब कर दी थी। जिसकी शिकायत नवानगर थाने में दर्ज करायी गयी थी एक और मामले में 03 दिसम्बर 2020 को नवानगर स्थित घर के बाहर खड़ी होण्डा लीवो मोटर साइकिल को भी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था और उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये नवानगर पुलिस ने 04 दिसम्बर को निगाही नर्सरी के पास से चोरी गयी मोटर साईकिल व स्कूटी बरामद की गयी और चोरी में शामिल निखिल भारती पिता बसन्त राम साकेत उम्र 20 वर्ष निवासी निगाही सेक्टर -8 एमक्यू 608 को गिरफ्तार कर लिया है ।
*परियोजनाओें से विस्थापित एवं प्रभावित व्यक्तियों की सुनवाई हेतु कलेक्टर ने निर्धारित की तिथि..*
मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 13/11/2020 फरियादी इम्तियाज पिता मो. सहाबुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी- नवानगर का उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 12/11 को रात करीबन 08:00 बजे बाजार में अपने कमरा नवानगर आया था स्कूटी क्र. जे.एच.09 एटी 5436 यमहा कम्पनी की नीले काले रंग की अपने घर के बाहर खड़ी कर के घर के अन्दर चला गया था तो थोड़ी देर जब घर के बाहर निकला तो देखा कि स्कूटी घर के सामने से कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है।
*कड़कड़ाती ठंड में परेशान हो रहा किसान* *विद्युत विभाग खेल रहा आंखमिचौली* *अब..कैसे होगी सिंचाई..??*
उक्त सूचना पर अप. क्र. 300/2020 धारा 379 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया और विवेचना के दौरान चोरी गयी स्कूटी की पता तलाश हेतु मुखबीर मामूर किया गया और दिनांक 03/12/2020 को फरियादी अनुज सुरेन पिता बेंजामीन सुरेन उम्र 21वर्ष निवासी नवानगर द्वारा थाना उपस्थित आकर मोटर साइकिल होण्डा लीवो क्रमांक ओ.डी. 14 क्यू 9325 लाल रंग की जो दिनांक 27/11/2020 को सुबह 08:00 बजे घर के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चुरा लेने की रिपोर्ट दर्ज करायी है इस दौरान विवेचना आरोपी मोटर साइकिल एवं स्कूटी की पता तलाश हेतु भरसक प्रयास किये गये।
*नाबालिक से दुराचार करने वाले* *आरोपी शिक्षक को मिली* *आजीवन कारावास की सजा*
वही जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04/12/2020 नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक - यूपी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर निगाही नर्सरी के पास से चोरी की गयी मोटरसाईकिल होण्डा लीवो क्रमांक ओडी 14 क्यू 9325 लाल रंग एवं स्कूटी क्र. जे.एच.09 एटी 5436 यमहा कम्पनी कुल कीमती एक लाख रूपये की आरोपी निखित भारती पिता बसंतराम उम्र 20 वर्ष निवासी निगाही कालोनी के कब्जे से बरामद की गयी है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक- यूपी सिंह, सउनि - श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रआर. संजीत सिंह, उत्तम सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, डीएन सिंह, संजय सिंह परिहार, अजीत सिंह, कुलदीप शर्मा की अहम भूमिका रही ।
*गृहमंत्री का जबलपुर में बड़ा बयान* *CAA-NRC में दंगा भड़काने वाली ताकतें* *आंदोलन को दे रही हवा..*
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार



