नाबालिक से दुराचार करने वाले
आरोपी शिक्षक को मिली
आजीवन कारावास की सजा
(हाशिम खान-सिवनी)
गुरु शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाले शिक्षक को आखिरकार उसके किये अपराध की सजा मिल ही गयी। मामला सिवनी जिले का है जहां धनौरा थाना अंतर्गत एक ग्राम के प्राथमिक शाला के शिक्षक के द्वारा 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले जिले की विशेष न्यायाधीश (पॉस्को एक्ट ) सिवनी के द्वारा आरोपी को प्राकृत जीवन काल तक कारावास की सजा सुनाई है ।
*संकट में वाॅरियर्स* *सरकार से लगाई* *मदद की गुहार* *जानिए आखिर क्या है मामला..?*
यहां जानिए क्या थी घटना..??
मामले के बारे मीडिया प्रभारी मनोज सैयाम के द्वारा बताया गया कि दिनांक 17-03-18 को प्राथमिक स्कूल के शिक्षक द्वारा स्कूल में ही पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को शाम करीब 5 बजे स्कूल के किचन के अंदर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का अपराध किया था । इस घटना की रिपोर्ट पर थाना धनौरा में आरोपी शिक्षक पन्नालाल मरावी के विरूद्ध धारा -376(2)(6),भा0 द 0स0 एवं धारा-3/4, 5/6 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसन्धान पश्चात अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया था ।
*कोविड के खिलाफ* *पीएम मोदी 4 दिसंबर को करेंगे* *संसद में विभिन्न दलों से चर्चा*
सरकारी वकील ने की सख्त सजा दिए जाने की पैरवी..
नाबालिक छात्रा से हुए दुष्कर्म के मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रकरण की सुनवाई माननीय विशेष न्यायाधीश श्रीमती सुमन उइके , की अदालत में किया गया। जिसमें शासन कि ओर से पीड़िता के पक्ष से श्रीमती दीपा मर्सकोले विशेष लोक अभियोजक ,सिवनी के द्वारा गवाहों और सबूतों को पेश किया गया। इस दौरान आरोपी शिक्षक द्वारा किये गए अपराध को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए आरोपी को सख्त से सख्त दंड देने का न्यायालय से निवेदन किया । ताकि आने वाले समय मे अदालत के फैसले से बाकी लोग नजीर ले सकें
*गृहमंत्री का जबलपुर में बड़ा बयान* *CAA-NRC में दंगा भड़काने वाली ताकतें* *आंदोलन को दे रही हवा..*
कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास का फैसला...
माननीय न्यायालय द्वारा दौनों ओर से अभियोजकों की जिरह सुनने और घटना से संबंधित साक्ष्य का बारीकी से अवलोकन करने के बाद दिनांक 03-12-2020 को आरोपी को धारा -376(2) बी,(6) के तहत आजीवन कारावास एवं 1 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित करने का निर्णय सुनाया है ।
नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..
ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।
विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार
