शिवराज के मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख हुई तय.. राज्य भवन से आए संकेत

 शिवराज के मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख हुई तय.. राज्य भवन से आए संकेत




सियासी गलियारों में उपचुनाव के बाद लंबे समय से चल रही अटकलें जल्द ही समाप्त होने वाली है क्योंकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी दिखाने के संदेश दे दिए हैं बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे के विधायक गोविंद सिंह राजपूत एवं तुलसी सिलावट को स्थान दिया जा सकता है वही सूत्रों से खबर यह भी आई है कि खेमे के ही तीन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं


*सिर्फ कैलेंडर ही नहीं बदला..* *बदल गए है.. ये खास नियम...* *जानिए आपकी जेब मे कितना असर होगा..*


मंत्रालय से राजभवन भेजी गई सूचना


आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार की अधिकारी सूचना मंत्रालय से राजभवन भेज दी गई है जिसकी पुष्टि भी राज भवन द्वारा कर दी गई है खबरों की मानें तो मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:00 बजे तक राजभवन में होना संभावित है वही 3 जनवरी 2021 की दोपहर 12:30 बजे का समय भी निर्धारित किया जा चुका है।


*शहर में जारी है..* *पीले पंजे का कहर..* *भू-माफियाओ की अब खैर नहीं..*


मंत्रिमंडल को लेकर पीएम के साथ सिंधिया खेमे की हो चुकी है 4 बैठकें


गौरतलब हो कि उपचुनाव में मतदान से पहले सिंधिया खेमे के तुलसी सिलावट एवं गोविंद सिंह राजपूत महत्वपूर्ण पद पर आसीन थे लेकिन उपचुनाव के पूर्व ही उनका कार्यकाल समाप्त कर दिया गया और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था उपचुनाव के परिणाम बीते 10 नवंबर को आए थे जिसके बाद से ही शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था आपको बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अब तक चार दौर की बैठकें हो चुकी हैं सूत्रों की माने तो शुक्रवार की सुबह यानी 1 जनवरी 2021 को ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दे दी है।


*फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में* *सहायक आबकारी अधिकारी बर्खास्त..**


भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक माहौल गर्म


मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मिले सीएम के इशारे के बाद से ही भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है और सभी शिवराज के मंत्रिमंडल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर के आगे कुआं पीछे खाई थी स्थिति निर्मित हुई है शिवराज के सामने एक और जहां भारतीय जनता पार्टी के पुराने विधायक और धाकड़ नेता मंत्री मंडल में जगह पाने जुगत भिड़ा रहे हैं वही सिंधिया खेमा भी मंत्रिमंडल में पैठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है अब ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि शिवराज किस तरीके से मंत्रिमंडल का विस्तार कर स्थितियों को संभालते हैं।


*एमपी अजब है...* *कुत्ता बना 9 एकड़ जमीन का मालिक* *वसीयत से मिला मालिकाना हक* *जरूर पढ़ें:- अजीबोगरीब वसीयत की कहानी..*


"विकास की कलम" की ओर से आप तमाम जागरूक पाठकों को नववर्ष की शुभकामनाए..


 

नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम

चीफ एडिटर

विकास सोनी

लेखक विचारक पत्रकार




Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7