जानिए क्या हुआ.. जब कमलनाथ ने शिवराज से मांगी... 2008 वाली सायकल...

जानिए क्या हुआ..
जब कमलनाथ ने शिवराज से मांगी...
2008 वाली सायकल...





नई दिल्ली : मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का पांचवां दिन मामा शिवराज और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के बीच जमकर हुई तकरार में गुजर गया। सदन में एक ऐसा भी आया जब दोनों नेताओं की नोंक-झोंक शिवराज सिंह चौहान की साइकिल पर आकर रुक गई। इस बहस के दौरान कभी टकराव की स्थिति बनी तो कभी हँसी-मजाक भी जारी रहा।


*फेसबुक से परवान चढ़े प्यार ने..* *लव जेहाद की दहलीज पे तोड़ा दम...*


आपको बता दें, लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर सदन में राज्यपाल के अभिभाषण की चर्चा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाषण दिया। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने सीएम से निवेदन किया कि आपने 2008 में जो साइकिल चलाई थी, वह मुझे दे दी दीजिए। इस पर शिवराज सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि “मैं वह साइकिल किसी कीमत पर नहीं भेज पाऊंगा, क्योंकि मुझे आपकी उम्र का भी ध्यान रखना है।”

*राहुल गांधी का* *पीएम मोदी को चैलेंज* *इन मुद्दों पे करें* *"मन की बात"*

गौरतलब है कि, जब देश में केंद्र में यूपीए की सरकार थी और पेट्रोल के दाम 50 रुपये प्रति लीटर था तो 2008 में मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ साइकिल से मंत्रालय जाकर विरोध जताया था। वहीं, अब मोदी सरकार में दाम 100 रुपए प्रति लीटर पार हो गया है।

*Mukesh Amabani Threat-* *जैश-उल हिंद ने दी है मुकेश अम्बानी को धमकी* *जिम्मेवारी लेते हुए संगठन ने कही यह बात*

नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7