मामा के राज में भांजी का गैंगरेप.. फॉर्म हाउस में लड़की से 3 दिन तक दरिंदगी.. आरोपी मंडल अध्यक्ष BJP से हुआ निष्कासित..

मामा के राज में भांजी का गैंगरेप..
फॉर्म हाउस में लड़की से 3 दिन तक दरिंदगी..
आरोपी मंडल अध्यक्ष BJP से हुआ निष्कासित..





शहडोल जिले के जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी के ऊपर आज एक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडल अध्यक्ष को पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।


क्या है कहानी..??

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को 18 फरवरी को उसके घर के सामने से कुछ लोग उठा कर ले गए थे। उस वक्त युवती बाजार से सामान लाने निकली थी। उसके बाद नशीली दवाओं का डोज देकर आरोपियों ने पीड़िता को बेहोश कर दिया था। शनिवार देर रात आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने छोड़ गए।


पार्टी ने चलाया अनुशासन का चाबुक








भाजपा जिला अध्यक्ष शहडोल द्वारा जारी पत्र के अनुसार मामला पार्टी के संज्ञान में आया है, विजय त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा जैतपुर के ऊपर थाना जैतपुर जिला शहडोल में दुष्कर्म के आरोप में मामला पंजीबद्ध किया गया है। भारतीय जनता पार्टी में ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने वाले और ऐसा आचरण करने वाले कार्यकर्ता के लिए कोई स्थान नहीं है भारतीय जनता पार्टी ऐसे आचरण और अपराध की कड़ी निंदा करती है, और अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विजय त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष, जैतपुर को तत्काल प्रभाव से पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।







गौरतलब है कि लगातार पार्टी के कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए मनमानी और अपराध में शामिल होने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व भी गंभीर है। अपराधिक और इस तरह की गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण के लिए पार्टी ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।




कांग्रेस ने घटना पर दी प्रतिक्रिया ...








वहीं, घटना के बाद बीजेपी ने आरोपी नेता को पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने कहा कि शहडोल से शर्मसार करने वाली खबर। बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने युवती को बंधक बनाकर बलात्कार किया। युवती शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती है। शवराज चरम पर है।




युवती के परिजन ने बताया कि जबरन नशीली दवा पिलाकर गैंगरेप किया गया है। यह पूरी घटना को राजेश शुक्ला जो कि पेशे से शासकीय शिक्षक है, उसके फॉर्म हाउस में किया गया है। जिसमें जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी सहित मुन्ना सिंह और मोनू महाराज शामिल रहे। एएसपी मुकेश वैश्य का कहना है कि आरोपीयों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।




दर्द से कराहते हुए बताई आपबीती


दर्द से कराह रही युवती की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा को उनकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी है। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत मुन्ना सिंह, राजेश शुक्ला और मोनू महाराज ने उसे नशीले पदार्थ का सेवन करा उसके साथ गैंगरेप किया है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत जैतपुर थाने में की है।







नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..




ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।




विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार










Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7