मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कोविड-19 समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कोविड-19 समीक्षा बैठक



(राकेश सोनी-रायपुर)


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों को उन जिलों में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं।


एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को उन क्षेत्रों को निषिद्ध जोन घोषित करने और आवश्यक पाबंदियां लागू करने के आदेश भी दिए, जहां संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।



उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए जबकि जिलाधिकारियों तथा वाणिज्य एवं उद्योग संघों के पदाधिकारी बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए।


बैठक में हुई चर्चा को लेकर राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि प्रशासन लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, लगभग सभी शहरों में रात नौ बजे के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन लगाकर कारोबारी गतिविधियों को प्रभावित नहीं करना चाहती, लेकिन लोगों का कोविड-19 दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..



ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7