50 हजार के इनामी आरोपी गोविंद सिंह ने जारी किया वीडियो

50 हजार के इनामी आरोपी गोविंद सिंह ने जारी किया वीडियो



कांग्रेसी नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में दमोह से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी गोविंद सिंह ने 27 मार्च को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने पुलिस का समक्ष सरेंडर करने की बात कही है। गोविंद ने वीडियो में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र की वजह से फंसाया जा रहा है। गोविंद सिंह ने कहा कि यदि दोषी पाया जाता हूँ तो मुझे चौराहे पर फांसी दे दी जाए। हत्या के आरोप में फरार गोविंद सिंह बसपा विधायक रामबाई के पति है।  




दरअसल कुछ समय पहले विधायक रामबाई ने मीडिया के माध्यम से अपने गोविंद सिंह से अपील की थी कि वो सरेंडर कर दें। वहीं हाईकोर्ट में न्यायालय ने एक बार फिर पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा था कि आरोपी को नही पकड़ सकते हो तो बताओ दूसरी एजेंसी को केस दिया जाए। एसटीएफ के लगातार बनता दबाब, रामबाई की अपील और न्यायालय के सख्त तेवर के बाद गोविंद सिंह ने वीडियो जारी कर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कही है। बसपा विधायक रामबाई ने भी पुष्टि की है कि गोविंद सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने गोविंद सिंह की गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नही की है।


नोट-विकास की कलम अपने पाठकों से अनुरोध करती है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें..


ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें। साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे ओरों तक भी पहुंचाए।


विकास की कलम
चीफ एडिटर
विकास सोनी
लेखक विचारक पत्रकार

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7