रांझी फोटोग्राफर संघ ने जगाई जागरूकता की अलख मास्क वितरण के साथ दी समझाइश

 रांझी फोटोग्राफर संघ ने जगाई जागरूकता की अलख
मास्क वितरण के साथ दी समझाइश





जबलपुर- संस्कारधानी  में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरुक कि या जा रहा है। जिसके चलते  फोटोग्राफर ने भी कोरोना की रोकथाम के लिए कमर कस ली है।  आज रांझी फोटोग्राफर संघ ने जबलपुर स्थित रांझी व्हीकल तिराहे पर मार्क्स वितरण कर  लोगो मार्क्स लगाने के लिए प्रेरित किया । 


लोगो को बताये मास्क के फ़ायदे

रांझी फोटोग्राफर संघ के सदस्यों ने  मास्क वितरण के साथ साथ  लोगो को मास्क  लगाने के फायदे बताये। और ये बताया कि मास्क लगा कर आप अपने और अपने परिवार को कैसे कोरोना से सुरक्षित रख सकते है। और देश हित मे सहयोगी बन सकते है। 


कोरोना जागरुकता अभियान के तहत  रांझी फोटोग्राफर संघ में राह चलते लोगों को बताया कि कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। वहीं सुरक्षा ही इससे बचाव है। उन्होंने कहा कि मास्क को हमेशा लगाकर रखे और निश्चित शारीरिक दूरी बनाकर रखें। हाथों के दिन में कई बार साबुन से धोएं और सेनिटाइजर का उपयोग करें। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क वितरित कर मास्क को पहनने की गुज़ारिश की।


रांझी फोटोग्राफर संघ के इस मास्क वितरण अभियान में अध्यक्ष निकेश जैन, पुनीत कोहली, संतोष कोल, आशीष सोनी, अमित तिवारी, संजय जयसवाल, प्रमोद चक्रवर्ती की  उपस्थिति रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7