बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील.. आधा दर्जन लोगों पर तलवार से हमला


बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील..
आधा दर्जन लोगों पर तलवार से हमला

 



भोपाल-मध्यप्रदेश

राजधानी भोपाल ऐशबाग इलाके में स्थित चंबल में रविवार रात बच्चों के विवाद में बड़े आमने - सामने आ गए। जहां विवाद में शातिर बदमाश बबलू और भाई असलम ने आधा दर्जन लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिसमें से दो लोग अब भी अस्पताल में भर्ती है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


एएसपी अंकित जायसवाल के मुताबिक छोटा चंबल इलाके में रेहान और असलम के बच्चों में विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्ष आमने सामने आए हैं। इसके बाद बबलू चंबल और उसके भाई असलम ने आधा दर्जन लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया है। घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही हैं। दोनों भाईयों पर पहले से आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि किराने की दुकान पर पीड़ित पक्ष का लड़का आरोपी पक्ष की किराने की दुकान पर गया था। जहां से विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। बदमाशों ने तलवार से पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन को छुट्टी दे दी गई।  


पुलिस ने आठ लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें बनाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7