पिकनिक मनाने गए तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत

पिकनिक मनाने गए तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत




अमरवाड़ा-छिंदवाड़ा

अमरवाड़ा में पिकनिक मनाने गए 3 मासूम बच्चे झिरिया (तालाब) में डूब गए। तीनों दोस्त थे। उन्हें डूबता देख अन्य तीन दोस्त भाग गए और डर के कारण घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की। देर रात तीनों के शव झिरिया से निकाले गए।


अमरवाड़ा SDPO डॉ.संतोष डेहरिया ने बताया कि अमरवाड़ा के वार्ड क्रमांक एक निवासी 14 वर्षीय यश पुत्र जीवन साहू अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ सोमवार को गरमेटा मंदिर के पास गया था। बताया जा रहा है कि बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद तीन लड़के पास के झिरिया में नहाने उतर गए, जबकि तीन लड़के बाहर ही खड़े रहे। नहाने के दौरान ही तीनों लड़के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। ये देख बाहर खड़े तीनों लड़के डर गए और चुपचाप घर आकर सो गए। दोस्तों के डूबने के संबंध में किसी की कोई जानकारी नहीं दी।


उधर, शाम तक तीन लड़के अपने घर नहीं पहुंचे। परिवार वाले उनकी तलाश में जुट गए। देर शाम जानकारी मिली कि गरमेटा मंदिर के पास झिरिया में लाश उतरा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो यहां यश साहू (14), सक्षम यादव (12) और कार्तिक (9) के शव निकाले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7