नशीले इंजैक्शन के जखीरे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 नग नशीले इंजैक्शन, नगद 2430 रूपये, 3 मोबाईल तथा एक्टीवा जप्त

नशीले इंजैक्शन के जखीरे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,  
200 नग नशीले इंजैक्शन, नगद 2430 रूपये, 3 मोबाईल तथा एक्टीवा जप्त


जबलपुर के रांझी सीएसपी एमपी प्रजापति के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की टीम को नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जिनके पास से 200 नशीले इंजैक्शन 2430 रूपये, 3 मोबाईल तथा एक्टीवा जप्त की गई है।


आखिर क्यों मचा प्रियंका गंदी के डांस पर बबाल...माम्ढ़ेंले को लेकर क्या बोली बीजेपी..??? पूरी खबर


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला माई कुम्हार मोहल्ला में 2 युवक एक्टीवा क्रमंाक एमपी 20 एसडी 5432 लिये  हुये खड़े है जो अपने कब्जे में नशीले इंजैक्शन बेचने की फिराक में रखे हुये है, यदि तुरंत दबिश देते हुये पकड़ा गया तो रंगे हाथ पकड़े जायेंगे। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये एक्टीवा क्रमंाक एमपी 20 एसडी 5432 लिये हुये खडे युवकों को पकडा गया,  पूछताछ पर दोनो ने अपने नाम सुधीर शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी शीतला माई मंदिर के पास घमापुर एवं अभिलाष सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी सिद्धबाबा घमापुर बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दोनों एक्टीवा की डिक्की में 100 नग पैक एविल इजैक्शन एवं 100 नग ब्यूपाईन इंजैक्शन अवैध रूप से रखे मिले।


वो कौन सा सवाल था जिसे देकर सुष्मिता सेन ने जीता था ऐश्वर्या राय के सर पे सजने वाला ताज


दोनों आरोपियों से 200 नग नशीले इंजैक्शन, 3 मोबाईल (वन प्लस, सैमसंग एवं रेडमी कम्पनी के), नगद 2430 रूपये 1 एक्टीवा एमपी 20 एसडी 5432 जप्त करते हुये थाना घमापुर में  धारा 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं 18 सी औषधि एवं प्रशासन अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त इंजैक्शन कहॉ से प्राप्त किये के सम्बंध में पूछताछ जारी है।


 प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी को ऐसा क्या कह डाला कि हो गया बबाल...जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..


 *उल्लेखनीय भूमिका* - 

नशीले इंजैक्शन की तस्करी में लिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले इंजैक्शन जप्त करने में उप निरीक्षक दिलीप मिश्रा, प्रधान आरक्षक गोपाल सिंह, आरक्षक राजकुमार, विवेक, सूरज तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बालगोविंद शर्मा, सादिक अली, आरक्षक नीरज तिवारी, जय प्रकाश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


एमपी में बुलंद है खनन माफियाओं के हौसले..रेत खनन के लिए बनाए 3 अस्थायी पुल

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7