मेक्सिको में गोलीबारी की घटना बच्चे सहित आठ की मौत

 मेक्सिको में गोलीबारी की घटना
 बच्चे सहित आठ की मौत




मेक्सिको सिटी (एपी)।

उत्तर-मध्य मेक्सिको में दो घरों में की गई गोलीबारी में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी ,उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने एक घर में मौजूद चार लोगों को निशाना बनाया था और इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी मारी गयी। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सालिओ कस्बे के दूरदराज के इलाके में बने मकान का इस्तेमाल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों द्वारा किया जाता था। इस बीच, मंगलवार देर रात एक हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गयी। गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी ने बताया कि पास के एक घर में 16 वर्षीय किशोरी और 16 माह का एक बच्चा मृत मिला, दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7