किसानों के घर घर जाकर कांग्रेस बताएगी शिवराज सरकार की नाकामी

किसानों के घर घर जाकर कांग्रेस बताएगी शिवराज सरकार की नाकामी



भोपाल-मध्यप्रदेश 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज किसान कांग्रेस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


इस दौरान उन्होंने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने सभी किसान कांग्रेस के अध्क्षयों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर शिवराज सरकार की नाकामियों के बारे में अवगत कराने की जिम्मेदारी दी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान भाईयों को भाजपा सरकार द्वारा झूठी घोषणाओं करके उन्हें किस तरह ठगा जा रहा है। इसके प्रति किसान भाईयों को जागरूक करने का काम आप लोगों को करना है।

इस दौरान आप सभी को कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान एवं सदस्यता अभियान की जानकारी भी देनी है और उन्हें कांग्रेस के अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी भी आपकी है। 

इस समीक्षा बैठक के दौरान जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठी मामलों में फंसाने की जानकारी भी दी।

 वहीं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ से चर्चा कर आने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7