शेयर बाजार में गिरावट निवेश से पहले जाने क्या है..?? शेयर बाज़ार का हाल

शेयर बाजार में गिरावट
निवेश से पहले जाने क्या है..??
शेयर बाज़ार का हाल



मुम्बई


शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 57113 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक टूटकर 17,003 पर बंद हुआ। बैंकिंग स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक केशेयर 1-1 प्रतिशत से ज्यादा गिरे।


वहीं इंफोसिस का मार्केट कैप आज दिन में 8 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया। इसका शेयर एक साल के ऊपरी स्तर 1913 रुपए पर पहुंच गया था। हालांकि बाजार बंद होते समय यह 1863 रुपए पर रहा और मार्केट कैप 7.83 लाख करोड़ रुपए रहा। एक साल में इस शेयर ने 50 पर्सेट का फायदा दिया है।


पिछले साल दिसंबर में यह 1226 रुपए पर था। 8 लाख करोड़ से ज्यादा वाली देश में कुल कंपनियां हैं। इसमें इंफोसिस के अलावा रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक हैं।


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 252 अंकों की तेजी के साथ 57,567 पर खुला था। इसने दिन में 57,623 का ऊपरी और

56,813 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 23 शेयर्स गिरावट में जबकि 7 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में एशियन पेंट्स, विप्रो,रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और इंफोसिस भी तेजी रहे। 


उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 पॉइंट्स नीचे 17,003 पर बंद हुआ। इसने दिन में 17,155 का ऊपरी और 16,909 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 स्टॉक में से 39 गिरावट में रहे और 11 बढ़त के साथ बंद हुए। इसके नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स नीचे कारोबार कर रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7