वेदांता के एल्युमिनियम उत्पादन में बढ़त तीसरी तिमाही में 16% ज्यादा उत्पादन

वेदांता के एल्युमिनियम उत्पादन में बढ़त
तीसरी तिमाही में 16% ज्यादा उत्पादन



नई दिल्ली,

वेदांता लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कास्ट धातु एल्युमिनियम उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़कर 5.79 लाख टन रहा। वेदांता ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचनाbमें कहा कि अक्टूबर-दिसंबर,2021 में उसका कास्ट धातु एल्युमिनियम उत्पादन 5.79 लाख टन रहा जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। 

वहीं जुलाई-सितंबर,2021 की तुलना में यह वृद्धि दो फीसदी अधिक है। वेदांता की लांजीगढ़ रिफाइनरी ने तीसरी तिमाही में 4.72 लाख टन एल्युमिना का उत्पादन किया। वहीं जिंक इंटरनेशनल का कुल उत्पादन 52,000 टन रहा जो अक्टूबर-दिसंबर2020 की तुलना में 11 फीसदी कम है।

कंपनी की गोवा इकाई में कोई उत्पादन नहीं हुआ क्योंकि उच्चतम न्यायालय के फैसले की वजह से राज्य में सभी कंपनियों की खनन गतिविधियों पर रोक लगी हुई है।कर्नाटक में बिक्री-योग्य अयस्क उत्पादन 12 लाख टन रहा जो वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही की तुलना में 14 प्रतिशत कम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7