हिमाचल में हलचल.. 4.3 तीव्रता भूकंप के झटके

हिमाचल में हलचल.. 4.3 तीव्रता भूकंप के झटके




कुल्लू

हिमाचल की धरती एक बार फिर भूकंप से हिल गई है। बीती रात 10:46 बजे कुल्लू, लाहुल-स्पीति जिला सहित चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चंबा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कूल पर 4.3 मापी गई है। 10 दिनों में भूकंप का यह 5 झटकों में से सबसे तीव्र था। लगातार आ रहे भूकंप से लोग भयभीत हो गए हैं। हल्के से झटकों के बाद भी वे घरों से बाहर निकल आते हैं।

क्षेत्र में मंगलवार रात को 10:46 बजे बड़ी तीव्रता के साथ धरती हिलने लगी। लोग घरों में सो रहे थे। मौसम भी खराब था। भूकंप का अहसास हुआ तो वे सबकुछ छोड़ कर बाहर निकल आए। 26 दिसंबर से यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। यह सबसे तेज झटका रहा। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही।

 चंबा जिला में इस दौरान काफी हलचल मची। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकले। जबकि इसका असर कुल्लू, मनाली सहित लाहौल में भी देखने को मिला। भूकंप से कोई जान माल के नुकसान जानकारी नहीं है, लेकिन बार- बार आ रहे भूकंप से लोगों में डर पैदा हो गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7