दर्शकों में काफी पसंद की जा रही फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक पल को देखकर झूम उठे दर्शक

दर्शकों में काफी पसंद की जा रही फिल्म 83  
भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक पल को देखकर झूम उठे दर्शक



नई दिल्ली ।

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में जो इतिहास रचा, उस पर हर भारतीय को गर्व है और इसी गर्व को दोबारा जीने का मौका देती है रणवीर सिंह की फिल्म 83. इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। उनके साथ बोमन ईरानी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसका कपिल देव और रणवीर के फैंस को इंतजार था।

फिल्म '83' क्रिकेट के एहसासों की जीत है। निर्देशक कबीर खान ने ये फिल्म वहां से शुरू की है जहां क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास वर्लंड कप खेलने का न्यौता आता है। और,खत्म वहां की है जिसके बारे में पूरा देश और दुनिया के किसी भी कोने में बसा क्रिकेट प्रेमी भारतीय जानता है।

जिस कहानी का आदि और अंत पता हो, उसके बीच के किस्से ही दर्शक का ध्यान बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। और, फिल्म '83' यही करती है। फिल्म बेहतरीन लिखी गई है, और आज के समय में जब दर्शक थियेटर से लगभग दूरी बना चुके हैं उस समय ये फिल्म दर्शकों को थियेटर में खींचने पर मजबूर करती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7