कोरिया से सौदा कर क्यों.?? ठगा महसूस कर रही महिंद्रा एंड महिंद्रा


कोरिया से सौदा कर क्यों.??
ठगा महसूस कर रही महिंद्रा एंड महिंद्रा







नई दिल्ली 

भारत की प्रमुख ऑटो कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा को एक सौदा बहुत भारी पड़ गया है। गौरतलब है कि यह मामला है 2010 में हुए एक सौदे का, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा ने तब 2,100 करोड़ रुपए में दक्षिण
कोरिया की ऑटो कंपनी सेंसंगयेंग मोटर खरीदा था। महिंद्रा समूह इस कंपनी को बेचने का काफी समय से प्रयास कर रहा था, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिल रहा था। 

दक्षिणकोरिया की कुछ कंपनियों के एक गठजोड़ने इसे खरीदने की सहमति दे दी है। कई महीनों से कोर्ट के चक्कर के बाद एडिशन मोटर्स की अगुआई में लोकल कंपनियों के एक गठजोड़ने उक्त कंपनी को 305 बिलियन वॉन यानी करीब 254.56 मिलियन डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया है। इस ऑफर में सेंसंगयेंग मोटर की 95 फीसदी हिस्सेदारी के बदले के 254.56 मिलियन डॉलर देने का प्रस्ताव है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7