रामावतार है मोदी-कांग्रेस के खात्मे के लिए हुआ अवतार- कृषि मंत्री कमल पटेल..

रामावतार है मोदी-कांग्रेस के खात्मे के लिए हुआ अवतार-
कृषि मंत्री कमल पटेल..





भोपाल 

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का एक बड़ा बयान सामने आया है। कृषि मंत्री ने कहा है कि पीएम मोदी को भगवान ने भगराम राम का अस्तित्व ठुकराने वाली कांग्रस पार्टी और कांग्रेसियों के खात्मे के लिए भेजा है।उन्होंने नरेंद्र मोदी को भगवान राम का अवतार बताया है।


दरअसल मध्यप्रदेश में कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी सही मायने में भगवान के अवतार हैं। भगवान ने कांग्रेस और कांग्रेसियों के अत्याचार भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के खात्मे के लिए नरेंद्र मोदी को भेजा है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा के कार्यक्रम में कहा कि जब- जब देश में धर्म की हानिहोती है तब तब भगवान जन्म लेते हैं। जब रावण का अत्याचार बड़ा तो भगवान श्री राम और कंस का अत्याचार बड़ा तो भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया।

उन्होंने कहा कि देश में भगवान राम के अस्तित्व को ना मानने वाली धर्म को गाली देने वालोंऔर अत्याचार भ्रष्टाचार शोषण भाई भतीजावाद को बढ़ावा देनेवाली कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसियों के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्म लिया है।

कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने गरीबों और दलितों के कल्याण की प्रभावशाली योजनाओं से उनका जीवन स्तर उन्नत किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7