द कपिल शर्मा शो की अदाकारा सुमोना चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव

द कपिल शर्मा शो की अदाकारा 
सुमोना चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव



मुंबई। 

पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसकी सूचना एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। जिसमें अब अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हो गया है। 

सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण ही हैं, लेकिन फिर भी सेफ्टी को देखते हुए उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। एक्ट्रेस ने लिखा,

 मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं और मुझमें हल्के लक्षण नजर आए हैं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं उन सभी लोगों से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं जो मेरे कॉन्टैक्ट में पिछले हफ्ते आए हैं, वे सभी अपना टेस्ट जरूर करा लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7