मीका सिंह करेंगे स्वयंवर, राष्ट्रीय टेलीविजन पर खुद किया ऐलान...


राखी सावंत के बाद अब गायक मीका सिंह भी राष्ट्रीय टेलीविजन पर शादी का स्वयंवर करते नजर आएंगे | इसके पहले रतन राजपूत और मल्लिका शेरावत भी स्वयंवर कर चुकी हैl यह शो पहले के शो के समान ही होगाl यह शो कुछ महीनों में शुरू होगाl मीका सिंह शो पर शादी नहीं करेंगे, वह वहां पर सगाई करेंगे और वहां से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगेl

मीका सिंह के स्वयंवर पर बताया कि मीका सिंह इसमें भाग लेकर काफी उत्साहित हैl इस शो में भाग ले रही प्रतियोगी पूरे भारत से हैंl इसके पहले इस शो को लेकर कई प्रश्न चिन्ह भी लगे हैंl इसके पीछे कारण यह है कि रतन राजपूत, राखी सावंत या मल्लिका शेरावत में से किसी ने भी अपने पार्टनर से शादी नहीं कीl हालांकि राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली से शादी अवश्य की थीl दोनों 5 वर्ष तक साथ रहेl इसके बाद 2015 में अलग हो गए थेl

मल्लिका शेरावत द बैचलर इंडिया मेरे खयालों की मलिका नामक शो में नजर आई थीl इसमें उन्होंने विजय सिंह को अपना जीवन साथी चुना थाl यह शो नवंबर 2013 में समाप्त हुआl इसके बाद दोनों को कुछ समय साथ देखा गयाl हालांकि बाद में दोनों अलग हो गएl रतन राजपूत ने भी अभिनव शर्मा से सगाई की थीl जैसे ही शो खत्म हुआ, दोनों की सगाई भी खत्म हो गई

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7