हार्टअटैक से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन


सिडनी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की हार्ट अटैक से मौत के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। फॉक्स क्रिकेट ने इसकी जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, शेन वॉर्न का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनके निधन की खबर से पूरे क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 708 विकेट चटकाए थे। उनके नाम वनडै में 194 मैचों में 293 विकेट दर्ज है।

फॉक्स स्पोर्ट ने शेन वॉर्न की मैनेजमेंट एजेंसी के हवाले से बताया कि शेन वॉर्न थाईलैंड के एक विला में थे, जहां वह सुबह बेहोशी की अवस्था में पाए गए़। इसके बाद मेडिकल टीम की पूरी कोशिशों के बाद भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। ऐसा माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से शेन वॉर्न का निधन हुआ है। बयान में आगे कहा गया है कि शेन वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई द्वीप में थे और वहां अपने विला में रह रहे थे। शेन वॉर्न के परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7