14 दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की सूची

14 दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की सूची




नई ‎‎दिल्ली । जुलाई के महीने में बैंक की 14 दिन की छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने जुलाई के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक अगले महीने 14 दिन बैंकों में कामकाम नहीं होंगा। इसमें दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की साप्तहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। ले‎किन आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है।

ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश नीचे ‎दिए अनुसार रहेगा-

- 1 जुलाई: कांग (रथयात्रा)/रथ यात्रा- भुवनेश्वर-इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

- 3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

- 5 जुलाई: मंगलवार गुरु हरगोबिंद सिंह जी का प्रकाश दिवस, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

- 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

- 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अजा (बकरीद)

- 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

- 11 जुलाई: ईद-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

- 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

- 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

- 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।

- 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

- 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

- 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

- 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)




Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7