अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मदन महल एवं चौसठ योगिनी मंदिर में होगा योग का कार्यक्रम

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मदन महल एवं चौसठ योगिनी मंदिर में होगा योग का कार्यक्रम

 



।राज्य शासन द्वारा प्रदेश भर के ऐसे ७५ ऐतिहासिक स्थलों का चयन किया गया है जहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन ऐतिहासिक स्थलों में जबलपुर जिले के दो स्थान मदन महल किला एवं भेड़ाघाट का चौसठ योगिनी मंदिर शामिल है। राज्य शासन के आयुष विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर चयनित ऐतिहासिक स्थलों पर अंतर्राष्ट्र्रीय योग दिवस पर योग के कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने कहा है।

 कार्यक्रम के अनुसार सभी सहभागी सुबह ६.२० बजे तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे। सुबह ६.३० बजे से ६.४० बजे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण होगा तथा सुबह ६.४० से सुबह ७ बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण कार्यक्रम स्थलों पर किया जायेगा। इसके तुरंत बाद योग अभ्यास की शुरूआत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7