Jabalpur News- Agneepath scheme के विरोध में देशव्यापी आंदोलन का संयुक्त किसान मोर्चा ने किया आवाहन

Jabalpur News- Agneepath scheme के विरोध में देशव्यापी आंदोलन का संयुक्त किसान मोर्चा ने किया आवाहन 



जबलपुर,

।संयुक्त किसान मोर्चा ने सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रव्यापी विरोध को अपना समर्थन घोषित किया है विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने इस योजना को जवान विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी बताया है। केंद्र सरकार 'जय जवान जय किसान' के नारे की भावना को तहस-नहस करने पर तुली है, ऐसे में किसान आंदोलन का कर्तव्य है कि वह जवानों के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा जोड़कर खड़ा हो।

 मोर्चा ने देशभर के किसान संगठनों ,किसानों ,राजनीतिक दलों जनसंगठनों से लड़ाई में साथ आने अपील की है


सीएम शिवराज से खफा हुए पेंशनर्स अब करेंगे आंदोलन..जानिए क्या है मामला..??


 इस योजना को देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है, बल्कि देश के किसान परिवारों के साथ भी धोखा है। इस देश का जवान वर्दीधारी किसान है। अधिकांश सैनिक किसान परिवार से हैं। सेना की नौकरी लाखों किसान परिवारों के मान और आर्थिक संबल से जुड़ी है। यह देश के लिए शर्म का विषय है की 'वन रैंक वन पेंशन' के वादे के साथ पूर्व सैनिकों की रैली से अपना विजय अभियान शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब 'नो रैंक नो पेंशन' की इस योजना को लाद दिया है। सेना में नियमित भर्ती में भारी कटौती उन किसान पुत्रों के साथ धोखा है जिन्होंने बरसों से फौज में सेवा करने का सपना संजोया था। यह संयोग नहीं है कि इस योजना में 'ऑल इंडिया ऑल क्लास' के नियम से भर्ती करने पर उन सभी इलाकों से भर्ती में सबसे ज्यादा कटौती होगी जहां किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया था। किसान आंदोलन के हाथों अपनी पराजय से तिलमिलाई हुई इस सरकार का किसानों से बदला उतारने का एक और हथकंडा है।


7 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए जल्द आने वाली है कोरोना वैक्सीन..जानिए क्या होंगे नियम


संयुक्त किसान मोर्चा ने अग्निवीर भर्ती की शुरुआत के दिन यानि शुक्रवार २४ जून को ही इस योजना के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाने का फैसला किया है। उस दिन 'जय जवान जय किसान' के नारे के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित कर सेना के सर्वोच्च कमांडर भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

                   

इस अवसर पर सुबोध रिछारिया, एड अन्जना कुररिया, डॉ घनश्याम यादव, एड राजेंद्र गुप्ता, अमित पांडे, एड ओपी यादव, एड अमरदीप सग्गू, राजू विश्वकर्मा, विपिन चड्डा व किसान भाई-बहिन उपस्थित रहे। 


क्रिप्टोकरेन्सी को लेकर हुआ यह बड़ा बदलाव..क्या सुरक्षित है आपका क्रिप्टोकरेन्सी पर निवेश..पढ़ें पूरी ख़बर


ृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृ


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7