Jablpur-होमगार्ड सैनिक से सब इंस्पेक्टर मांग रहा था 10 हजारकी रिश्वत लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा..

Jablpur-होमगार्ड सैनिक से सब इंस्पेक्टर मांग रहा था 10 हजारकी रिश्वत
लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा..



जबलपुर। आज दिनांक 23 जून  को लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा जिला होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा को ₹10,000 रिश्वत राशि लेते हुए होमगार्ड कार्यालय के बाहर परिसर में रंगे हाथों पकड़ा गया सैनिक पंकज पवार  से किट जमा करने एवं नामांकन रद्द कराने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की जा रही थी प्रार्थी होमगार्ड सैनिक के पद पर पदस्थ है जो लगभग 2 साल से अपनी पदस्थापना पर उपस्थित नहीं था हाल ही में 3 माह पहले जॉइनिंग दिया था! ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवम ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल थे

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7