अमेरिकी पुलिस अधिकारी को 21 साल जेल जॉर्ज फ्लॉयड हत्या का मामला


अमेरिकी पुलिस अधिकारी को 21 साल जेल
जॉर्ज फ्लॉयड हत्या का मामला

Police-officer-jailed-for-21-years-in-george-floyd-murder



वॉशिंगटन । 
अमेरिका की अदालत ने जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या करने वाले दोषी को 21 साल की सजा सुनाई है। इस घटना को अंजाम देने वाला पूर्व अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन है, जिसने 2020 में फ्लॉयड की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद अमेरिकी सरकार ने न्यायिक जांच बैठाई थी। जिसके बाद इस हत्याकांड में आरोपी डेरेक चाउविन को सजा सुनाई गई। हत्या के वायरल वीडियो ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया था। इससे पुलिस की बर्बरता पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जॉर्ज फ्लॉयड, अफ्रीकी मूल का अमेरिकी नागरिक था। दरअसल, एक दुकानदार ने नकली नोट के इस्तेमाल को लेकर जॉर्ज के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। जॉर्ज ने इस बात से इनकार किया तो पुलिस ने उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद फ्लॉयड की गर्दन को 9 मिनट 29 सेकंड तक निरंतर दबाकर रखा, जिससे उनकी जान चली गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। फ्लॉयड लगातार कह रहा था। मै सांस नहीं ले पा रहा। इस घटना के बाद अमेरिकी पुलिस की खूब आलोचना हुई थी। रंगभेद और नस्लवाद के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए। पोस्टर के साथ लोगों ने रंगभेद पर विरोध प्रदर्शन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7