गृहमंत्री का सियासी तंज.. कांग्रेस में बस दो जवान-कमलनाथ और दिग्विजय






भोपाल।
 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में दो ही जवान है कमल नाथ और दिग्विजय सिंह। इनके जवान हैं नकुल नाथ और जयवर्धन सिंह। बाकी के कांग्रेस के जवान कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने के लिए हैं। ये राजसुख भोगने के लिए, वो फर्श बिछाने के लिए। कमल नाथ अगर बारिश में गाड़ी में बैठे-बैठे छाता लगाकर लोगों से मिलने-जुलने को ही जनसंपर्क समझते हैं, तो ऐसा जनसंपर्क उन्हीं को मुबारक।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। उपचुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने इसी तरह के दावे किए थे। जो हश्र वहां हुआ था, वहीं हश्र यहां होने वाला है।

प्रदेश में तीसरे दल की गुंजाइश नहीं


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, भाजपा पर जनता का विश्वास है, इसलिए चुनाव में हमारी जीत होती है। कांग्रेस का दृष्टिकोण धृतराष्ट्र वाला है, इसलिए उसे यह बात दिखाई नहीं देती। दृष्टि का इलाज किया जा सकता है, दृष्टिकोण का नहीं। अरविंद केजरीवाल का मध्य प्रदेश में स्वागत हैं लेकिन यहां तीसरे दल की कोई गुंजाइश नहीं है। आम आदमी पार्टी को कोई भ्रम है तो यह जल्द ही टूट जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7