जबलपुर नगर निगम से १७ कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त महापौर-निगमाध्यक्ष ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साल, श्रीफल, एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये



जबलपुर नगर निगम से १७ कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

महापौर-निगमाध्यक्ष ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साल, श्रीफल, एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये



जबलपुर ।

नगर निगम के १७ कर्मचारी जिसमें सामान्य शाखा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग से आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ और निगमाध्यक्ष रिंकू विज ने सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का साल, श्रीफल, एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत सम्मान करते हुए यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन जीने की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर महापौर एवं निगमाध्यक्ष से सम्मान पाकर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। इस संबंध में अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी ने बताया कि निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सभी सेवा लाभों जिसमें अवकाश नगदीकरण, उपादान एवं भविष्य निधि की राशि का वितरण किया।उल्लेखनीय है, कि निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ससम्मान विदाई देने और सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त स्वत्व लाभ वितरण करने की पहल की है, जिसके अंतर्गत आज सेवानिवृत्त होने वाले १७ अधिकारियों कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा विदाई देकर राशि भेंट की गयी। इस मौके पर सहायक आयुक्त आशीष शर्मा के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7