बड़ी खेरमाई में नवरात्र मेला कल से नियमित शृंगार और आरती होगी



बड़ी खेरमाई में नवरात्र मेला कल से
नियमित शृंगार और आरती होगी




जबलपुर । बड़ी खेरमाई मंदिर ट्रस्ट के उपाअध्यक्ष शरद अग्रवान ने बताया कि २६ सितंबर सोमवार से बड़ी खेरमाई मंदिर में नवरात्रि का मेला प्रारंभ हो रहा है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ९ दिनों तक मां भगवती का विशेष श्रंगार किया जायेगा और सप्तमी अष्टमी नवमीं को महाआरती की जायेगी। श्रद्धालुओं को मेले में विशेष सुविधाएं और सुचारु व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। श्री अग्रवाल यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अनिल पाल, शशिकांत मिश्रा, आशीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

श्री अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि आज प्रथम दिन मां का लाल श्रृंगार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में देश विदेश के श्रद्धालुआें द्वारा १५१ कलशों की स्थापना कराई जा रही है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा ६ सौ स्वयंसेवी कार्यकर्ता व्यवस्था में लगाए गए। दोज के तिथि पर भी लाल शृंगार होगा। तृतीया को सुआपंखी, चौथ को लाल शृंगार और पंचमी को गुलाबी श्रृंंगार और षष्ठी को हरा श्रृंंगार किया जाएगा। सप्तमी के दिन महाकाली का काला श्रृंंगार और अष्टमी के दिन महालक्ष्मी का पीला शृंगार और नवमीं के दिन महासरस्वती का सपेâद शृंगार किया जाएगा। सप्तमी, अष्टमी, नवमीं को रात्रि में तीनों दिन महाआरती होगी और तड़के साढ़े ४ बजे और सायं ७ बजे नियमित आरती होगी। नवरात्र समापन के बाद जवारा चल समारोह सायं ७ बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगा, जो हनुमानताल सरोवर में विसर्जित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7