गृहमंत्री ने थपथपाई जबलपुर पुलिस की पीठ,भारत जोड़ो यात्रा पर भी खुलकर किया कटाक्ष

गृहमंत्री ने थपथपाई जबलपुर पुलिस की पीठ,भारत जोड़ो यात्रा पर भी खुलकर किया कटाक्ष




 प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आज सुबह 5.40 बजे भोपाल से रेल मार्ग द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने सुबह 8.30 बजे सर्किट हाउस में जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली।शहर की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रदेश की गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शहर में हाल ही में हुई बड़ी वारदातों के खुलासों को लेकर जबलपुर पुलिस की प्रशंसा की। वहीं वर्तमान में बढ़ रहे सायबर अपराधों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इनके रोकथाम पर चर्चा की। इस अवसर पर जबलपुर जोन के आई जी उमेश जोगा ,डीआईजी आर एस परिहार,एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी गोपाल खांडेल,जेलर अखिलेश तोमर के आलावा पूरा पुलिस महकमा मौजूद रहा। 


जबलपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की हम किसी धर्म और मजहब के खिलाफ नहीं हैं। बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। हमारी संस्कृति शुरू से ही वसुधैव कुटुंबकम की रही है। टेरर फंडिंग पर एटीएस और एनआइए के छापे पर गृहमंत्री बोले, एटीएस और एनआइए ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया है। कल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आज रिमांड पर लिया जाएगा।


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस  पार्टी को सबसे पहले अपनी दुविधा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चार साल में अध्यक्ष नहीं चुन पाईं। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चला रहे हैं, जिसके नाम का प्रस्ताव पास वह अध्यक्ष बनना नहीं चाहते, जो अध्यक्ष बनना चाहते हैं, उसे बनाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब यात्रा  एमपी की सीमा में आए तो राहुल गांधी अपने साथ आमजनता से जुड़ा एक ऐसा किसान प्रतिनिधि जरूर लाएं जिसका कर्ज 10 दिन में माफ किया हो। उस एक नौजवान को भी लेकर चले जिसे 4 हजार रुपए मिले हैं। और ऐसा नहीं करते हैं तो झूठ बोलने का पाप जो कांग्रेस ने किया है लिखित में माफ़ी मांगने का काम करे। गृहमंत्री ने कहा, मध्यप्रदेश में राहुल गांधी आएं तो बताएं अभी तक उन्हें भारत कहां टूटा हुआ दिखा, जिसे वो जोड़ आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7