हिंदी को दैनिक कार्यशैली में अपनाने वाले रेलवे कर्मी पुरस्कृत

  हिंदी को दैनिक कार्यशैली में अपनाने वाले रेलवे कर्मी पुरस्कृत  



 जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में हिंदी राजभाषा पखवाड़े के अंतिम दिन हास्य कवि सम्मलेन एवं पुरस्कार वितरण आयोजित हुआ. इस अवसर पर समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रजवल्लन के साथ हुआ. 

     राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत जबलपुर रेल मंडल में डी.आर.एम. संजय विश्वास एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक अमितोज बल्लभ के निदेशानुसार राजभाषा अधिकारी स्वप्निल पाटिल के कुशल नेतृत्व में  राजभाषा पखवाड़े की शुरआत हिंदी स्लोगन एवं हिंदी शुद्ध-लेखन प्रतियोगिता से हुई थी जिसके समापन अवसर पर मंडल के १० अधिकारियो एवं ८७ कर्मचारियों को हिंदी का सर्वाधिक उपयोग करने पर प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

   समापन समारोह में हिंदी के हास्य कवियों का श्री विश्वास ने शाल श्रीफल से सम्मान करके मंडल में राजभाषा की प्रगति का विवरण दिया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता भी मौजूद थे. 

     समारोह में मंडल के अधिकारी  एस.के सिंह, प्रमोद बीसल, मुफीद खान, अख्तर महमूद यजदानी, मनोज प्यासी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कुंदन डहारे, सहित देपेश मिश्रा, श्रीमती चंद्रकांता, विजय बाबू, श्रीमती बीना  मिश्रा,आशीष गुप्ता, लक्ष्मी चंद केशरवानी, ऋषि कांत, पवन नेमा, विवेक तिवारी आदि को पुरष्कृत किया गया.इस अवसर पर प्रसिद्द हास्य कवी पन्दीन अशोक नागर, मुकेश मनमोजी, सुनहेरी लाल, भुवन सिंह धांसू, अमित शुक्ला, आदि की हास्य रचनाओ से श्रोता गद गद हो गए. कार्यक्रम का संचालन  किशोर साहू ने किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Archive Pages Design$type=blogging$count=7